बिजनेसGoogle services crash : दुनियाभर में गूगल की सर्विसेस 40 मिनट तक...

Google services crash : दुनियाभर में गूगल की सर्विसेस 40 मिनट तक रहीं बंद

[object Promise]

दुनियाभर में गूगल की सर्विसेस सोमवार शाम करीब 40 मिनट तक क्रैश रहीं। लॉगइन और एक्सेस में परेशानी भारतीय समय के मुताबिक, शाम करीब 5.26 बजे शुरू हुई और शाम 6.06 पर री-स्टोर हुईं। इस दौरान गूगल की 19 सर्विसेस ठप रहीं। गूगल ने अभी तक इस परेशानी पर कोई कमेंट नहीं किया है।

डेटा के मुताबिक, यू-ट्यूब पर 60 सेकंड में 500 घंटे का डेटा अपलोड होता है यानी 40 मिनट की परेशानी के दौरान इस सर्विस पर 20 हजार घंटे का डेटा अपलोड नहीं हो पाया और उसे करीब 9.41 करोड़ का नुकसान हुआ। यूट्यूब एक मिनट में करीब 32 हजार डॉलर यानी करीब 23.53 लाख रुपए कमाता है। इस दौरान करीब 50 लाख करोड़ यूजर्स ई-मेल भी नहीं भेज सके।

यह 19 सर्विसेज रहीं ठप
जीमेल, यूट्यूब, कैलेंडर, ड्राइव, डॉक्स, शीट्स, स्लाइड्स, साइट्स, ग्रुप्स, हैंगआउट्स, चैट, मीट, वॉल्ट, करन्ट्स, फॉर्म्स, क्लाउड सर्च, कीप, टास्क, वॉइस।

क्लाउड, ड्राइव और डॉक्स जैसी सर्विसेस भी क्रैश

ब्रिटेन के मिरर अखबार के मुताबिक, दुुनिया में 54% लोग यूट्यूब को एक्सेस नहीं कर सके। 42% लोग वीडियो नहीं देख पाए और 3% लोग लॉगइन ही नहीं कर पाए। इसके अलावा जीमेल पर 75% लोग लॉगइन नहीं कर पाए और 15% लोग वेबसाइट ही एक्सेस नहीं कर पाए। इसके अलावा 8% लोगों को मैसेज नहीं रिसीव हुए। गूगल की हैंगआउट, गूगल फॉर्म, गूगल क्लाउड, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स की सर्विसेस भी क्रैश हो गई हैं। इससे पहले 20 अगस्त को भी गूगल की सभी सर्विसेस क्रैश हो गई थीं।

जीमेल के 180 करोड़ यूजर
दुनियाभर में जीमेल के करीब 180 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। उसके पास 2020 में ईमेल सर्विस का 43% मार्केट शेयर है। वहीं, 27% लोग फोन से ईमेल करते हैं। ईमेल के एक्सेस के लिए 75% से ज्यादा लोग फोन का यूज करते हैं। 2020 में हर दिन 306.4 बिलियन ईमेल सेंड और रिसीव्ड किए गए हैं।

यूट्यूब के 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। यूट्यूब ने कहा कि हम दुनियाभर में आई इस परेशानी के बारे में जानते हैं और हमारी टीम लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। जल्द ही इस संबंध में आपको अपडेट किया जाएगा।

गूगल सर्विसेस क्रैश होने के 40 मिनट के दौरान 13 लाख ट्वीट इस प्रॉब्लम को लेकर किए गए। दुनियाभर में 60 लाख कंपनियां गूगल की जी सूट सर्विस यानी गूगल वर्क प्लेस का इस्तेमाल करती हैं।टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्विस डाउन होने की स्थिति में यूट्यूब को इनकॉग्नीटो मोड यानी प्राइवेट ब्राउजिंग के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

गूगल सर्विस क्रैश होने से उन ऐप्स को भी ऑपरेट करने में परेशानी आई, जिनमें एक्सेस जीमेल के जरिए ही होता है।
गूगल सर्विस ठप होने पर भी जब हमने गूगल सर्च इंजन पर सर्च किया कि is google is down? तो जवाब मिला- नहीं। इस बारे में करीब 5.59 अरब रिजल्ट दिखाई दे रहे थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories