[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » इस साल छह हजार रुपये पाना है तो अभी करा लीजिए रजिस्ट्रेशन, ये प्रोसेस बहुत आसान है
बिजनेस

इस साल छह हजार रुपये पाना है तो अभी करा लीजिए रजिस्ट्रेशन, ये प्रोसेस बहुत आसान है

admin
Last updated: April 18, 2026 7:56 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत केंद्र सरकार देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में हर वित्त वर्ष में कुल 6,000 रुपये ट्रांसफर करती है। इसी कड़ी में पीएम किसान स्कीम की आठवीं किस्त और वित्त वर्ष 2021-22 की पहली किस्त अप्रैल में जारी हो सकती है। अगर आपने पहले से इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है और आपके केवाईसी से जुड़े दस्तावेज अपडेटेड हैं तो आपको इस योजना के तहत 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्त में हर वित्त वर्ष में छह हजार रुपये मिल जाएंगे। हालांकि, अगर आपने अब तक इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो महज 5-10 मिनट में ऐसा कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले सरकार द्वारा तय अहर्ताओं पर ध्यान देने की जरूरत है। मसलन, डॉक्टर, सीए और वकील जैसे प्रोफेशनल अगर खेती-किसानी करते भी हैं तो उनको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसी तरह वर्तमान या पूर्व सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और मेयर जैसे जनप्रतिनिधियों को भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा ग्रुप डी या मल्टी टास्किंग स्टाफ को छोड़कर किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। ग्रुप डी या मल्टी टास्किंग स्टाफ को छोड़कर 10,000 रुपये से ज्यादा की मासिक पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों को भी इस स्कीम के तहत 6,000 रुपये सालाना नहीं मिलेंगे।

अगर आप सरकार द्वारा तय एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अंतर्गत आते हैं तो आप PM Kisan स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन कराकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगाः

  1. PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ को खोलिए।

  2. अब सबसे दाहिनी ओर आपको ‘Farmers Corner’ का ऑप्शन मिलेगा।

  3. यहां आधार नंबर के साथ कैप्चा कोड डालें।

  4. ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य का चुनाव करें और फिर सर्च बटन पर क्लिक कीजिए।

  5. आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।

  6. नए पेज पर जरूरी जानकारी भरकर सबमिट कर दीजिए।

पीएम किसान के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको नाम, पिता का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड जैसी जानकारियों को भरना होगा। इसके साथ ही आपको उस भूखंड का भी विवरण देना होगा, जिस पर आप खेती करते हैं। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि जमीन आपके नाम पर रजिस्टर्ड होनी चाहिए।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article रोजगार व जीडीपी को देंगे बढ़ावा : फिक्की, देश के लिए खनन सुधार बेहद जरूरी
Next Article ऐसे जताया आभार, एयरलाइन कंपनी ने की सराहना Sonu Sood के मानवीय कार्यों की

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?