लव कौशिक की रिपोर्ट
जांजगीर अकलतरा
अकलतरा भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू बरेठ समेत क्षेत्र के युवाओं ने केंद्र सरकार द्वारा टीकाकरण के कड़ी में युवाओं को शामिल किए जाने व टीकाकरण शुरू करने के निर्णय से का स्वागत करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद टीकाकरण कार्यक्रम में युवाओं को शामिल किया जाना अच्छी पहल है।
उन्होंने कहा कि “वैश्विक आपदा का सामना जिस धैर्य और अनुशासन से मोदी सरकार कर रही है, वह प्रशंसनीय है । बड़ी जनसँख्या और संसाधन की कमी के बाद भी सरकार ने कुशलता से परिस्थिति को संभाला।
दुर्भाग्यवश कोरोना के दूसरे चरण का सामना हम सब को करना पड़ रहा है ऐसे समय में सरकार ने सब के प्रति समानता का भाव रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है , जिसमें दवाइयों के दाम में कमी , ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए ग्रीन कॉरीडोर वाली ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है ।

