बिजनेसIndiGo ने बहाल की 650 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें

IndiGo ने बहाल की 650 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें

[object Promise]

नई दिल्ली। निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के शहरों के लिए वहां से हफ्ते में 650 से अधिक उड़ानें बहाल कर दी हैं। कंपनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के चार शहरों- लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर- से उड़ानों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। इंडिगो ने कहा, एयरलाइन कंपनी ने लखनऊ से हवाई यात्रा की भारी मांग देखी जो देश के 13 स्थलों से सीधे जुड़ा हुआ है। इसमें इंदौर और रायपुर शामिल हैं जहां के लिए हाल में सीधी उड़ानें शुरू हुई हैं।’

अक्टूबर में घटी घरेलू विमान यात्रियों की संख्या

घरेलू विमान यात्रियों की संख्या अक्टूबर में एक साल पहले की तुलना में 57.21 प्रतिशत घटकर 52.71 लाख रह गई है। कोरोना वायरस महामारी के बीच एयरलाइंस अपनी क्षमता से काफी कम पर परिचालन कर रही हैं, जिससे विमान यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। अक्टूबर, 2019 में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 1.23 करोड़ रही थी। हालांकि, पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) यानी कुल क्षमता पर बुकिंग में लॉकडाउन हटने के बाद मांग बढ़ने से अक्टूबर में कुछ सुधार हुआ है। डीजीसीए ने कहा है कि त्योहारी सीजन की वजह से भी पीएलएफ में सुधार आया है।

नौ घरेलू एयरलाइंस का औसत पीएलएफ अक्टूबर में 59.2 रहा। स्टार एयर का पीएलएफ सबसे अच्छा 71.6 प्रतिशत रहा। सार्वजनिक क्षेत्र की हेलिकॉप्टर कंपनी पवन हंस का पीएलएफ सबसे कम यानी 21.9 प्रतिशत रहा। अक्टूबर में सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने 4.94 लाख यात्रियों को यात्रा कराई।

बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के यात्रियों की संख्या 29.7 लाख रही। स्पाइसजेट के यात्रियों की संख्या 7.04 लाख और गोएयर की 3.95 लाख रही। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार एयरएशिया ने अक्टूबर में 3.74 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। वहीं विस्तार के यात्रियों की संख्या 3.39 लाख रही। जहां तक उड़ानों के समय पर परिचालन का सवाल है, तो इस मामले में एयरएशिया सबसे आगे रही। चार प्रमुख महानगरों…दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु से उसकी 98 प्रतिशत उड़ानों की आवाजाही समय पर हुई। इन हवाईअड्डों पर समय के मामले में एयर इंडिया का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। एयर इंडिया की उड़ानों का समय पर रवाना होने और आगमन का प्रतिशत 90.7 रहा।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories