[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Indigo बंद करेगी एक जनवरी से कर्मचारियों के लिए बिना वेतन अवकाश कार्यक्रम को
बिजनेस

Indigo बंद करेगी एक जनवरी से कर्मचारियों के लिए बिना वेतन अवकाश कार्यक्रम को

admin
Last updated: April 18, 2026 7:58 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। इंडिगो ने बिना वेतन अवकाश (एलडब्ल्यूपी) कार्यक्रम को बंद करने की घोषणा की है इसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोनोजॉय दत्ता ने कहा कि वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए अगले साल एक जनवरी से बिना वेतन अवकाश (एलडब्ल्यूपी) कार्यक्रम को बंद किया जाएगा। एयरलाइन ने यह घोषणा राजस्व में सुधार की उम्मीद में की है।

सीमित और ग्रेडेड एलडब्ल्यूपी

कोरोना वायरस की वजह से यात्रा पर लगाए अंकुशों के बीच दत्ता ने आठ मई को कहा था कि सभी कर्मचारियों के लिए ‘सीमित और ग्रेडेड एलडब्ल्यूपी’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सबसे निचले समूह स्तर ए के कर्मचारियों के लिए नहीं होगा। महामारी के बीच सभी एयरलाइंस ने लागत कटौती मसलन वेतन में कटौती, बिना वेतन अवकाश के उपाय किए हैं।

आठ मई को वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में पांच से 25 फीसद कटौती की गई थी

इंडिगो द्वारा लागू एलडब्ल्यूपी कर्मचारियों के समूह के हिसाब से डेढ़ से पांच दिन का है। इंडिगो ने आठ मई को अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में भी पांच से 25 फीसद कटौती की भी घोषण की थी। वेतन कटौती अभी लागू है। कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में दत्ता ने कहा है कि इस समय हम सुधार की राह पर है। हमें उम्मीद है कि सरकार अगले साल से हमें घरेलू क्षमता के 100 प्रतिशत पर परिचालन की अनुमति देगी। फिलहाल भारतीय एयरलाइंस को कोविड-पूर्व के स्तर के 80 प्रतिशत के बराबर घरेलू उड़ानों के परिचालन की अनुमति है।

23 मार्च से भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को निलंबित किया गया है। हालांकि, विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें मई से वंदे भारत मिशन के तहत काम कर रही हैं। दत्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यातायात चुनौतीपूर्ण है और यह चिंता का विषय है।

दत्ता ने कहा कि पिछले छह महीने वास्तव में अस्थिर थे और एयरलाइन को बड़ा नुकसान हुआ, उन्होंने कहा कि हमें जल्द से जल्द एक बार फिर स्थिर होने की आवश्यकता है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नया टर्न बिहार की सियासत में, नीतीश कुमार को BJP ने कानून व्यवस्था के मसले पर घेरा
Next Article उलटफेर के आसार ओवैसी के गढ़ में , भाजपा और AIMIM में कांटे की टक्कर

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?