मध्यप्रदेश । बीजेपी संगठन के राज्य प्रभारी पी मुरलीधर राव ने कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान को इंगित करते हुए उसपर निशाना साधा और कहा की कांग्रेस पार्टी चलना भाजपा से सीख ले लेकिन इस प्रकार की नौटंकी न करे।
उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात चीत के दौरान कहा, कांग्रेस नौटंकीबाज पार्टी है यह पहले गांव गांव जाने की बात करती थी लेकिन अब यह लोगों के घर घर जाने की बात कर रही है। यह इतिहास में पहली बार होगा जब कोई पार्टी इस प्रकार का रवैया अपनाने पर उतरेगी।
वहीं यदि वह बीजेपी की देखा देखी करके राजनीति सीखना चाहते हैं या हमसे राजनीति सीखते हैं तो इसमे हमारा योगदान होगा। उनको हमसे सीखना चाहिए लेकिन इस प्रकार की नौटंकी कदाचित नहीं करनी चाहिए। जानकारी के लिए बता दें उन्होंने ऐसा तब कहा, जब कांग्रेस घर घर जाकर लोगों से जुड़ने और अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की वह तो हमारी पार्टी की नकल कर रहे हैं। यदि हम मंदिर जाते हैं तो उन्हें मंदिर की याद आती है यदि हम जनसंपर्क करते हैं तो वह जनसंपर्क करते हैं। तो अब जब वह हमारी देखा देखी कर ही रहे हैं तो हमसे राजनीति सीख ले।


