बिजनेसजानें कब आएगी किसान सम्मान निधि की 13 वीं क़िस्त

जानें कब आएगी किसान सम्मान निधि की 13 वीं क़िस्त

बिजनेस– किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली क़िस्त आने का बेसब्री से इंतजार है। इसबार प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 13 वीं क़िस्त किसानों के खाते में भेजी जाएगी। वैसे तो इस क़िस्त को कब किसानों के खाते में भेजा जाएगा। इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अनुमान है कि होली से पूर्व सरकार किसानों को खुश कर सकती है। 

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजन के तरह 11.37 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए सालाना 6 हजार रुपये सरकार की ओर से मुहैया किए जाते हैं। अब तक इस योजना के तहत किसानों को 12 किस्तें दी जा चुकी हैं।

अगर नहीं आई किसान सम्मान निधि तो करें यह काम-

कई किसान ऐसे भी हैं जिनको 12 वीं क़िस्त का लाभ नहीं मिल पाया है। अगर आप भी इन किसानों में से हैं और आपको लगता है कि आपके खाते में 13 वीं क़िस्त का पैसा आना चाहिए। तो आपको ई केवाईसी करवा लेनी चाहिए।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories