बिजनेसलोगों को जागरूक करके ही कुपोषण को खत्म किया जा सकता है-...

लोगों को जागरूक करके ही कुपोषण को खत्म किया जा सकता है- डीडीसी बोकारो

बोकारो : संगीता की रिपोर्ट

झारखंड:- समाज कल्याण विभाग बोकारो की ओर से चलाए जा रहे पोषण माह के तहत आज दिनांक 07 सितंबर, 2021 को समाहरणालय परिसर से जिले के विभिन्न पंचातयों के लिए पोषण जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त  जयकिशोर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त पोषण रथ के माध्यम से पूरे सितंबर माह में जिले के सभी पंचायतों में पोषण के पांच सूत्रों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इसमें गर्भधारण से लेकर बच्चे की उम्र दो वर्ष पूरी होने तक मां व बच्चे की उचित देखभाल की जानकारी, बच्चे को छह माह की उम्र पूरी होने के बाद पर्याप्त पौष्टिक आहार प्रारंभ करने, एनीमिया से बचाव के लिए आयरन युक्त आहार, डायरिया से बचाव हेतु व्यक्तिगत साफ-सफाई और स्वच्छता एवं साफ-सफाई का पालन करने का संदेश शामिल है। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने उपस्थित सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को कुपोषण दूर करने के लिए शपथ दिलाया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने बताया कि जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन, राज्य सरकार के निर्देश पर इस जागरूकता रथ को पंचायत और शहरों के लिए रवाना किया है, ताकि गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार से संबंधित जानकारी दी जा सके ताकि बच्चे जो हैं वह पूरी तरह से कुपोषण मुक्त हो सकें। पोषण मुक्त बनाने की शपथ-

समाहरणालय परिसर में उप विकास आयुक्त  जयकिशोर प्रसाद ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को बच्चों, किशोरियों व महिलाओं को कुपोषण मुक्त बनाने का शपथ दिलाया। सभी ने राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाने, पोषण अभियान को देश व्यापी जनांदोलन बनाने, हर घर, विद्यालय और हर गांव में सही पोषण पहुंचाने की शपथ ली।  हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए अधिकारी-

जिले के साथ झारखंड राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए समाहरणालय परिसर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसका शुभारंभ उप विकास आयुक्त  जयकिशोर प्रसाद के साथ मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर कर किया। डीडीसी सहित अन्य पदाधिकारियों, महिला पर्यवेक्षिकाओं, सेविका-सहायिकाओं ने भी अपेन-अपने हस्ताक्षर किए।लोगों को जागरूक कर ही कुपोषण को खत्म किया जा सकता है- उप विकास आयुक्त  जयकिशोर प्रसाद ने कहा कि पोषण रथ के माध्यम से लोगों को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक कर ही कुपोषण को खत्म किया जा सकता है। पोषण जागरूकता रथ के माध्यम से स्थानीय भाषा में लोगों को सही पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी। विशेषकर आंगनबाड़ी प्रक्षेत्र में जागरूकता रथ के माध्यम से पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही कहा कि कुपोषण को दूर करते हुए पोषण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके, यह पोषण रथ का मुख्य उद्देश्य है।पोषण जागरूकता रवानगी के दौरान उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी  विवेक कुमार सुमन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी  जेम्स सुरीन, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ एन पी सिंह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बोकारो स्टील सिटी  ममता शाह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बोकारो चास शहरी  राजकिशोरी झलको, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गोमिया  अलका रानी, बाल विकास परियोजना कार्यालय चास ग्रामीण  से मुक्ति कुमारी, नूतन कुमारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कसमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बेरमो, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नावाडीह,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चंदनकियारी सहित पर्यवेक्षक, सुपरवाइजर, सेविका सहिया सहित अन्य उपस्थित थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories