बिजनेसMP : ब्रेकअप से गुस्साए प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका समेत तीन...

MP : ब्रेकअप से गुस्साए प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका समेत तीन को भूना, खुद को भी मारी गोली

एमपी के बैतूल में बॉयफ्रेंड (Boyfriend Shot Three In Bteul) ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसके मामा के लड़के और पड़ोसी को गोली मार कर हत्या कर दी है। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली है। घटना में चारों की मौत हो गई है। इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। घटना को अंजाम देने के पहले प्रेमी (Betul Lover Video Viral) ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस वीडियो में उसने अपने परिवार वालों से माफी मांगी है और यह भी कहा कि मेरे साथ जुड़े लोगों को तंग ना किया जाए।

  1. ब्रेकअप के बाद एमपी के बैतूल जिले में प्रेमी ने खेला खूनी खेल
  2. प्रेमिका समेत तीन लोगों को गोलियों से भूना, सभी की मौत
  3. मौके पर ही प्रेमी ने खुद को मारी गोली, सात साल से थी दोनों में दोस्ती
  4. दोनों की दोस्ती के खिलाफ थे घरवाले, घटना को अंजाम देने से पहले जारी किया था वीडियो

घटना के बाद बैतूल एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था। घटना को अंजाम देने से पहले भानु ठाकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है। इसमें वह कह रहा है कि सात साल से हम साथ में थे। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। मैंने दो बंदूकें खरीदी हैं। मेरे से जुड़े लोगों को तंग नहीं किया जाए। भैया-भाभी माफ कर देना मुझे, भैया आप मां के साथ रहना। एक झूठ के कारण बर्बाद हुआ हूं मैं, बरखा ने झूठ बोला था।

पांच बेटियों की मां 30 साल के युवक से कर रही पांचवीं शादी, विरोध में थाने पहुंच गए बेटी-दामाद
दरअसल, बैतूल के आमला इलाके के बोडखी में रहने वाले भानु ठाकुर की आमला के भवानी नगर में रहने वाली बरखा सोनी से पिछले सात सालों से दोस्ती थी। इस दोस्ती को लेकर बरखा के परिवार वाले विरोध में थे और हमेशा नाराजगी जताते रहते थे। इसी को लेकर भानु ठाकुर और बरखा के बीच कुछ दिनों से विवाद शुरू हो गया था। भानु और बरखा की दोस्ती को लेकर नाराज परिजनों ने फरवरी माह में भानु ठाकुर के खिलाफ आमला थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने भानु ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की थी।

सिंधिया घराने की अकूत संपत्ति जानकर ठिठक जाएंगे अंबानी-अडानी, कई राज्यों के बजट से ज्यादा है ‘महाराज’ की दौलत!

चार लोगों की मौत
शनिवार की दोपहर भानु पिस्टल लेकर भवानी नगर बरखा के घर पहुंचा। उसने बरखा सोनी और उसके मामा के लड़के लोकेश सोनी को गोली मार दी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले लकी पाल भी वहां पहुंचे तो भानु ने लकी को भी गोली मार दी। लकी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। तीनों को गोली मारने के बाद भानु ने खुद को भी गोली मार ली और चारों की मौत हो गई है।

कांग्रेस नेता ने एमपी के गृह मंत्री को बरनॉल भेजा, बीजेपी ने कहा- ओछी हरकत
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना का प्रमुख कारण भानु ठाकुर और बरखा सोनी के बीच किसी बात को लेकर जो विवाद था। जिस व्यक्ति से भानू ने देशी कट्टा खरीदे थे, उसकी भी तलाश शुरू कर दी गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories