बिजनेसअब घर बैठे सुलझेगी पेंशन की समस्या

अब घर बैठे सुलझेगी पेंशन की समस्या

बिजनेस– नौकरीपेशा लोगों की सबसे बड़ी समस्या उनकी पेंशन होती है। कई बार हम पेंशन की शिकायत लेकर बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते रहते हैं। लेकिन वहां से हमारा काम नहीं हो पाता है। वहीं आज हम आपको वो तरीका बताने जा रहे हैं। जिसके माध्यम से आप अपने घर बैठे अपनी पेंशन से जुड़ी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

असल मे पेंशन भोगी कर्मचारियों के लिए कोर्ट ने पेंशन अदालत का गठन किया है। इसके माध्यम से घर बैठे लोगों की समस्या का निष्पादन किया जाएगा।देश में कर्मचारी पेंशन योजना-1995 यानी ईपीएस-95 के तहत आने वाले पेंशनभोगियों की संख्या करीब 75 लाख है। साथ ही 6 करोड़ से ज्यादा शेयरधारक भी शामिल हैं।
योजना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के माध्यम से लोगों को पेंशन का लाभ मिलता है। लेकिन कई बार उन्हें पेंशन मिलने में समस्या होती है। अब इस समस्या के निस्तारण हेतु पेंशन अदालत का गठन किया गया है।इसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन स्वीकृति एवं वितरण संबंधी शिकायतों का समाधान किया जाता है. साथ ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर जल्द एवं सही निस्तारण किया जाता है।

कैसे होगी सुनवाई-

पेंशन अदालत के माध्यम से अपनी समस्याओं का निष्पादन करने हेतु आपको आपके मोबाइल नम्बर या ईमेल पर एक लिंक प्राप्त होगा।
लिंक पर क्लिक करके आपकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई होगी और आपकी शिकायत सुनी जाएगी।
पेंशनरों को अपना 12 अंकों का पीपीओ नंबर, खाता संख्या, पता और मोबाइल नंबर देना होगा। निर्धारित फॉर्म में ई-मेल आईडी भरकर पहले भेजना होगा। 
यदि शिकायत डाक द्वारा भेजी गई है तो लिफाफे के ऊपर पेंशन अदालत लिखना आवश्यक है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories