बिजनेसबिहार पटना मे तेज हवा के साथ हुई बारिश,ओले गिरने से फसलों...

बिहार पटना मे तेज हवा के साथ हुई बारिश,ओले गिरने से फसलों कि नुकसान

[object Promise]

रिपोर्ट __ नितीश कुमार

जिला __ पटना

पटना जिले मे पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार की शाम शहर में करीब आधे घंटे बारिश हुई। सोमवार को सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही। इसके बाद बादल छा गए। शाम होते-होते तेज हवा-आंधी के साथ बारिश शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक होती रही। जिले के कुछ इलाकों में छोटे-छोटे ओले गिरे हैं। जिससे फसल को भी नुकसान हुआ है। बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है ओले गिरने से जैसे आम कि बगीचे, सब्जी , मक्का,अमरूद, जमाईन,की ज्यादा छती हूई है, किसानों की चिंता बढ़ गई है।
वही तेज हवा और बारिश से बिजली भी गुल हो गई,
शहर में तेज हवा और बारिश होते ही विद्युत व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर में बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। सोमवार के शाम को भी बारिश होने के कारण करीब दो घंटा बिजली गुल रही। इस प्रकार शोमबार की देर शाम भी बिजली गुल होने का सिलसिला जारी रहा। इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories