बिजनेसऔरंगाबाद सांसद की आर्थिक मदद से सात युवा दारोगा बने

औरंगाबाद सांसद की आर्थिक मदद से सात युवा दारोगा बने

दारोगा बहाली नियुक्ति का रिजल्ट आया। जिसमें सात ऐसे युवा का चयन हुआ है। जो तैयारी के समय आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे। सभी छात्र सांसद सुशील कुमार सिंह के आवास पर आकर अपनी समस्या रखी थी। तब सांसद ने उनकी समस्या का समाधान आर्थिक मदद कर की थी। जिसका परिणाम आज सामने है। सफल छात्रों में कासमा के नराइच गांव के मृत्युंजय कुमार, रफीगंज के बोर के मुकेश कुमार, जम्होर के कुड़वा के मनीष कुमार और फेसर के दरियापुर निवासी गोपाल कुमार सोमवार को आवास पर आकर सांसद सुशील कुमार  सिंह से आशीर्वाद लिया और उन्हें धन्यवाद दिया।

सांसद ने उनके सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही समाज में कानून व्यवस्था ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी। कहा कि आप जहां रहे वहां आम लोगों को न्याय दिलवाने का कार्य करेंगे, ऐसा हमें विश्वास है। क्योंकि पुलिस प्रशासन के विभाग में आपका सीधा आम लोगों से सवांद होता है और पहला पायदान आप है। जो न्याय दे सकते हैं। साथ ही सांसद ने बीपीएससी, मेडिकल, इंजीनियङ्क्षरग, मैट्रिक और सीबीएसई बोर्ड के अलावा अन्य परीक्षाओं में औरंगाबाद के जितने भी अभ्यर्थी सफल हुए हैं। उनकी भी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंशु माला को दारोगा बनने पर किया सम्मानित

शहर में कुचा गली वार्ड संख्या वार्ड 13 निवासी पिता मीत लाल आर्य एवं माता सावित्री देवी की पुत्री अंशु माला को दारोगा बनने पर पूर्व पार्षद रविंद्र प्रसाद ने रविवार को सम्मानित किया। साथ में माता-पिता को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गरीबी और प्रतिकूल परिस्थिति में भी इस मुकाम पर अंशुमाला का पहुंचना काबिले तारीफ है। वह कठिन परिश्रम करके यह उपलब्धि हासिल कर सकी है। रवींद्र प्रसाद ने कहा कि अंशुमाला छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। दुसरे ब’चे इससे प्रेरणा ले सकते हैं। अंशु ने बताया कि सफलता के लिए बस एक सूत्र है कठिन परिश्रम। समर्पण के साथ परिश्रम करके ही प्रतियोगिता में सफलता हासिल की जा सकती है।

सार्जेंट बन पुष्पा ने गांव का नाम किया रौशन

 नारी अबला होती है यह बातें अब बीते दिनों की हो गई। शहर की बात तो छोडि़ए, अब गांव की बेटियां भी नारी सशक्तिकरण की मिसाल बन रही है। इसके संकेत तभी मिलने लगे थे जब गांव की बच्चियां साइकिल की सवारी कर स्कूल जाने लगी थी। ऐसी ही बेटियों में एक औरंगाबाद प्रखंड के बघोई खुर्द गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री पुष्पा कुमारी है। पुष्पा बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग का फाइनल परीक्षा पास कर सार्जेंट बनी है। पुष्पा को सार्जेंट बनने से परिवार एवं गांव में खुशी का लहर है। पुष्पा ने बताया कि वह कड़ी मेहनत व लग्न के साथ पढ़ाई कर इस परीक्षा को पास की है। कहा कि मुझे वर्दी पहनने का सपना था जिसको पूरा किया। पुष्पा की बहन अनन्या ने बताया कि दीदी गांव की पहली बेटी है जो पुलिस विभाग में है। इससे अन्य लड़कियां प्रेरणा लेकर मेहनत कर रही हैं। प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होता।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories