बिजनेसभारती एयरटेल, ओएनजीसी और एनटीपीसी के शेयर में सबसे अधिक बढ़त, शेयर...

भारती एयरटेल, ओएनजीसी और एनटीपीसी के शेयर में सबसे अधिक बढ़त, शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में दिखी तेजी

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 49,763.93 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.27 फीसद या 135.87 अंक की बढ़त के साथ 49,652.98 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स अधिकतम 49,795.19 अंक तक गया, जो सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी भारती एयरटेल में 3.38 फीसद, ओएनजीसी में 3 फीसद और एनटीपीसी में 2.99 फीसद देखने को मिली।

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी बुधवार को 14,639.80 पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 0.48 फीसद या 70.25 अंक की तेजी के साथ 14,633.70 पर ट्रेड करता देखा गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते देखे गए। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बीपीसीएल में 4.58 फीसद, भारती एयरटेल में 4.51 फीसद और आईओसी में 3.62 फीसद देखी गई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

शुरुआती कारोबार में बुधवार को कुल 11 सेक्टोरल सूचकांकों में से 4 लाल निशान पर और 7 हरे निशान पर दिखाई दिये। सूचकांकों में से निफ्टी बैंक में 0.41 फीसद, निफ्टी ऑटो में 0.56 फीसद, निफ्टी एफएमसीजी में 0.54 फीसद, निफ्टी मीडिया में 0.90 फीसद, निफ्टी मेटल में 0.66 फीसद, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.10 फीसद और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.22 फीसद की तेजी दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.12 फीसद, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 0.10 फीसद, निफ्टी आईटी में 0.01 फीसद और निफ्टी फार्मा में 0.08 फीसद की गिरावट देखी गई।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories