राजर्षि मिश्रा उमरिया
दिनांक 24/04/2021
जिला उमरिया तहसील मानपुर अंतर्गत ग्राम महरोई में आज अचानक संगम चतुर्वेदी के खेत में आग लग गई जिसे ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया ग्रामीणों द्वारा विशेष अनुरोध किया गया कि खेती करने के बाद गेहूं की कटाई हार्वेस्टर से कराना तो किसानों को सहायक सिद्ध हो रहा है किंतु चिलचिलाती धूप में खेत में आग लगाना क्या उचित है ऐसी अवस्था में अगर किसी के घर बस्ती तक आग पहुंचती तो फिर काबू कर पाना मुश्किल होता है समाचार पत्रों में कई जगह पूरे पूरे गांव बस्ती के जलकर खाक होने की खबर प्राया सुनने को मिलती है हम ग्रामीण सभी से विनम्र अनुरोध करते हैं कि हम सब मानवीय संवेदनाओं का आधार मानकर ऐसी गलतियां करने से रोके
नहीं तो परिणाम भयावह होंगे गांव के पानी का स्तर बहुत नीचे जा चुका है नल जल योजना कूड़ेदान में है पीने को पानी मिल नहीं रहा ऐसे में आग बुझाना कैसे संभव है।

