बिजनेससरकार कर रही समीक्षा,चीन से आयातित कुछ स्टील प्रोडक्ट्स पर डंपिंग रोधी...

सरकार कर रही समीक्षा,चीन से आयातित कुछ स्टील प्रोडक्ट्स पर डंपिंग रोधी शुल्क जारी रहेगा या नहीं

[object Promise]

नई दिल्ली। कॉमर्स मिनिस्ट्री की जांच इकाई DGTR ने चीन से इम्पोर्ट होने वाले स्टील के कुछ उत्पादों पर डंपिंग- रोधी शुल्क को जारी रखे जाने के रिव्यू की जरूरत की जांच शुरू की है। DGTR ने घरेलू उद्योगों की शिकायत के बाद इस दिशा में जांच शुरू की है। यहां जारी एक नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी गई है। घरेलू कंपनी आईएसएमटी लिमिटेड और जिंदल सा लिमिटेड ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमिडिज (डीजीटीआर) के समक्ष इस संबंध में आवेदन किया है।

इन कंपनियों ने चीन से इम्पोर्ट होने वाले स्टील उत्पादों, सीमलेस ट्यूब, पाइप और लौह, मिश्र धातु अथवा गैर- मिश्र धातु जैसे इस्पात उत्पादों पर लागू डंपिंग रोधी शुल्क को आगे भी जारी रखे जाने का अनुरोध किया है। शिकायत करने वाली कंपनी का आरोप है कि चीन से इन उत्पादों की डंपिंग निरंतर चल रही है। उन्होंने कहा है कि डंपिंग रोधी शुल्क लगाए जाने के बावजूद इन प्रोडक्ट्स की देश में डंपिंग लगातार जारी है और आयात में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है,  ”अगर वर्तमान शुल्क को निर्धारित अवधि में खत्म होने दिया जाता है तो इन वस्तुओं की डंपिंग जारी रहने की संभावना है।”

डीजीटीआर अब इस बात का रिव्यू करेगा कि इन प्रोडक्ट्स पर लागू डंपिंग रोधी शुल्क को आगे भी जारी रखा जाना चाहिए या नहीं। डीजीटीआर इस बात पर भी गौर करेगा कि यदि मौजूदा शुल्क को समाप्त होने दिया जाता है तो उससे डंपिंग बढ़ेगी या नहीं और उसका घरेलू उद्योगों पर क्या असर होगा। चीन से इम्पोर्ट किए जाने वाले इन प्रोडक्ट्स पर सबसे पहले फरवरी 2017 में डंपिंग रोधी शुल्क लगाया गया था। इस शुल्क की मियाद इस साल 16 मई को समाप्त होने जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories