देश- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट प्रस्तुत कर दिया है। बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। आम आदमी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने काफी राहत दी है और टैक्स पर छूट दी है।
वहीं अब अगर आप विदेश यात्रा करने की योजना बना रहे हैं और अगर आप अपने किसी परिजन को फंड ट्रांसफर करते हैं। तो यह अब आपके लिए महंगा होने वाला है। क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई नियमों में बदलाव किया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि अब अगर कोई विदेश यात्रा पर जाता है या किसी को फंड ट्रांसफर करता है तो उसे इसके लिए 20 फीसदी टीसीएस दर चुकाना होगा। यह निगम 1 जुलाई से लागू कर दिया जाएगा।
बता दें सदन में विदेश यात्रा कार्यक्रमों पर स्त्रोत पर कर संग्रह बसूलते हुए आयकर अधिनियम धारा 206 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत अगर कोई 7 लाख से अधिक धन विदेश भेजेगा उसपर 20 फीसदी का टीसीएस लगेगा। यह संसोधन 1 जुलाई से लागू हो जाएगा।

