आशका गोराडिया भले ही इन दिनों टीवी से दूर हों लेकिन वो सोशल मीडिया पर जमकर छाई रहती हैं और अपने योगा से सबका दिल जीत लेती हैं. इसी कड़ी में आशका गोराडिया ने एक बेहद बोल्ड और टॉपलेस फोटो शेयर की है जो अब जमकर वायरल हो रही है. इस फोटो में आशका समंदर के किनारे शीर्षासन की मुद्रा में नजर आ रही हैं. अपनी इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने हेटर्स को खरी-खरी सुनाते हुए पॉवरफुल मैसेज दिया है.आशका ने बैक साइड की अपनी फोटो शेयर की है. उनकी पीठ पर रेड कलर से हैशटैग ‘One Love’ लिखा हुआ है.
आशका गोराडिया (Aashka Goradia) टीवी सीरियल में बहू के रोल की वजह से जानी जाती हैं. टीवी पर बेहद सिंपल और खूबसूरत दिखने वाली आशका ने कई शोज की वजह से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की बोल्ड वीडियो और फोटोज अक्सर शेयर करती रहती हैं, जिसकी वजह से कई बार सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं. आशका के इन वीडियोज को देख कर आप अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे कि टीवी की ये एक्ट्रेस इतने कठिन-कठिन योगा पोज आसानी से कर लेती होंगी. खैर हम उनके नए योगा पोज की बात करते हैं जिसे उन्होंने टॉपलेस होकर खिंचवाया है.
आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने इंस्टाग्राम पर योगा करते हुए एक टॉपलेस फोटो शेयर किया है. इस फोटो में आशका समंदर के किनारे शीर्षासन की मुद्रा में नजर आ रही हैं.अपनी इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने हेटर्स को खरी-खरी सुनाते हुए पॉवरफुल मैसेज दिया है. आशका ने बैक साइड की अपनी फोटो शेयर की है. उनकी पीठ पर रेड कलर से हैशटैग ‘One Love’ लिखा हुआ है.
इसके साथ ही आशका ने कैप्शन में लिखा ‘ये कितना फनी है कि जो लोग आपको जानते तक नहीं वो आपके बारे में सबसे अधिक बात करते हैं. ये काफी हास्यास्पद है कि उन्हें लगता है कि आपको पता नहीं है. मेरे पैर आसमान में हैं और सिर जमीन पर..इस पूरे जीवन के लिए. मेरा बैक स्ट्रॉन्ग है..इसलिए स्टॉकर्स और हेटर्स को जीवन मिलता है.’ आशका गोराडिया के इस पोस्ट पर फैंस तो तारीफ कर ही रहे हैं टीवी के कई साथी कलाकार भी उनके हिम्मत की दाद दे रहे हैं. टीवी एक्ट्रेस इन दिनों एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं और अपने हस्बैंड ब्रेंट गोबल के साथ वक्त बिताती नजर आती है. आशका की इस तस्वीर को भी ब्रेंट ने ही खींचा है.

