मनोरंजनआम्रपाली और निरहुआ ने किया लंदन की सड़कों पर भोजपुरी डांस, वीडियो...

आम्रपाली और निरहुआ ने किया लंदन की सड़कों पर भोजपुरी डांस, वीडियो ताबड़तोड़ वायरल

[object Promise]

मुंबई । भोजपुरी (Bhojpuri) जगत में धूम मचाने वाली जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में इस जोड़ी का एक शानदार गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने में निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Dubey) धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये भी है कि दोनों ने ये डांस लंदन की सड़कों पर किया है। इस गाने में निरहुआ जितने स्टाइलिश नजर आ रहे हैं, उतनी ही खूबसूरत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। दोनों की ये जोड़ी पहले भी कई गानों में जबरदस्त परफॉर्मेंस देती नजर आ चुकी हैं।

भोजपुरी जगत में धूम मचाने वाली जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी सिनेमा की बिग बजट फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ में साथ नज़र आए थे. वायरल हो रहा ये गाना उसी फिल्म का है । ‘गोरी तेरी कमर लचकुवा’ नाम से ये गाना सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है । वहीं अचानक से ये गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग भोजपुरी गानों की लिस्ट में भी नजर आ रहा है। यहां देखें इस गाने का धमाकेदार वीडियो.

ये गाना फिल्म रिलीज के बाद भी जबरदस्त हिटा हुआ था. 15 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को खूब तारीफें मिली थीं। वहीं ‘निरहुआ चलल लंदन’ में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भी जबरदस्त पसंद की गई थी।प्यारे लाल यादव द्वारा लिखे इस गाने को निरहुआ और इंदु सोनाली ने आवाज़ दी है।

देखा जाए तो भोजपुरी सिनेमा अब बॉलीवुड को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। अब भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग विदेशों में भी की जा रही है।निरहुआ और आम्रपाली ने कुछ समय पहले ‘बॉर्डर’ जैसी हिट फिल्म दी थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories