मनोरंजन: छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो अनुपमा हर घर की पहली पसंद बना हुआ है। लोग अनुज और अनुपमा की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। वही अब इस सीरियल में अनुपमा अनुज की धर्मपत्नी बन गई है। अभी तक हम सबने देखा की अनुज अनुपमा से बेहद प्यार करता है ओर वह उसके साथ हर सुख ओर दुख में खड़ा रहता है।
लेकिन अब खबर आ रही है कि इन दोनों की लव स्टोरी में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जो अनुपमा और अनुज के फैन्स को हिला के रख देगा। क्योंकि अब अनुपमा को अनुज की लाइफ से जुड़ा एक रहस्य पता चलने वाला है जिसे जानकर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जायेगी। अभी तक जहां सबको लग रहा था कि अनुज अनुपमा से बेहद प्यार करते हैं लोग अब उनकी जोड़ी को आइडियल कपल मानने लगे थे।
वही आगे के दिन यह खुलासा होगा कि अनुज अनुपमा से प्यार नही करते वह उन्हें प्यार के नाम पर धोखा दे रहे हैं। जिस तरह वनराज ने अनुपमा के साथ धोखा किया अब अनुज भी अनुपमा के साथ वही कर रहे हैं। सीरियल में नया मोड़ यह आने वाला है कि अनुज पहले से शादीशुदा है और उन्होंने यह बात अनुपमा से छुपाकर उनसे शादी की है। बताया जा रहा है कि अनुपमा से अनुज में अपनी बेटी अनु की कस्टडी लेने के लिये शादी की वह अनुपमा से प्यार नही करते थे उन्होंने महज अपने स्वार्थ के लिये अनुपमा का इस्तेमाल किया है।
अब देखना यह है कि अनुज का यह झूठ कितने दिनों तक टिक पायेगा ओर जब यह सच अनुपमा के सामने आएगा तो उनपर क्या गाज गिरेगी। वह अनुज के खिलाफ क्या एक्शन लेंगी और अनुज की बेटी अनु के प्रति अनुपमा का क्या व्यवहार रहेगा।
