मनोरंजनDia Mirza ने बेटे को दिया जन्म, जिसका नाम उन्होंने रखा है...

Dia Mirza ने बेटे को दिया जन्म, जिसका नाम उन्होंने रखा है अव्यान आज़ाद राखी

एक्ट्रेस दिया र्मिज़ा (Dia Mirza) ने इस साल 15 फरवरी को अपने ब्वॉफ्रेंड वैभव राखी से शादी की थी। इसके कुछ दिन बाद ही एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ अपनी एक फोटो शेयर की और बताया कि जल्द ही वो मां बनने वाली हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वो मां बन चुकी हैं। और चौंकाने वाली बात ये है कि दिया हाल फिलहाल में मां नहीं बनी हैं, बल्कि दो महीने पहले उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसका नाम उन्होंने रखा है अव्यान आज़ाद राखी।

दिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अव्यान का हाथ पकड़े दिख रही हैं इस फोटो में मां बेटे का चेहरा नज़र नहीं आ रहा बस हाथ दिख रहे हैं। दिया ने अपने पोस्ट में इस बात का खुलासा भी किया है कि पिछले दो महीने उनके लिए कितने मुश्किल भरे रहे। क्योंकि अव्यान का जन्म तय समय से पहले हो गया, लेकिन डॉक्टर्स ने बहुत अच्छे से दिया का केस हैंडल किया। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘Elizabeth Stone की एक कहावत के मुताबिक… एक बच्चे को अपने ज़िंदगी में लाना मतलब आपने इस बात को तय कर लिया है कि आपका दिल आपके शरीर के बाहर घूम रहा है’। ये शब्द मेरी और वैभव की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एकदम सटीक हैं’।

‘हमारी धड़कन हमारा बेटा अव्यान आज़ाद रेखी 14 मई को पैदा हुआ था। अव्यान इस दुनिया में जल्दी आ गया और तभी से नर्सेज़ और डॉक्टर्स आईसीयू में इसकी निरंतर देखभाल कर रहे थे’। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें एक परेशानी हो गई थी जिस वजह उनकी जान को भी खतरा हो सकता था। लेकिन सही वक्त पर डॉक्टर्स ने उनका C-section किया और अव्यान की डिलीवरी की गई। एक्ट्रेस ने लिखा ‘मैंने अव्यान के जन्म से बहुत कुछ सीखा है कि किसी भी परिस्थिति में डरना नहीं चाहिए। अव्यान जल्दी घर आएगा। उसकी बड़ी बहन और ग्रैंड पेरैंट्स उसे गोद में लेने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। आप सभी के प्यार, केयर और विश्वास के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया’।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories