मनोरंजनHoli video Bhojpuri Song : Amrapali Dubey का भोजपुरी होली SONG लॉन्च,...

Holi video Bhojpuri Song : Amrapali Dubey का भोजपुरी होली SONG लॉन्च, यूट्यूब पर मचा तहलका

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का पहला भोजपुरी होली का गाना लॉन्च हो गया है । इस गाने ने लॉन्च होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है।

इस गाने को रीलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर 1.4 लाख लोगों ने इसे देख लिया है । इस गाने का नाम है ‘होलिया में लागे बड़ी डर’ (Holiya Me Lage Badi Dar).
गाने को भोजपुरी सिंगर खुशबू जैन ने गाया है। ‘Rate diya butake’ गाने से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली आम्रपाली दुबे के चाहने वालों को इस गाने में उनका मन मोह लेने वाला डांस देखने को मिल रहा है । इसमें आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पूरी तरह से होली के रंग में रंगी दिख रही हैं ।

सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है. इस भोजपुरी होली सॉन्ग को अनन्या क्राफ्ट एंड विजन म्यूजिक ने रिलीज किया है. गाने के लेखक हैं पवन पांडे और म्यूजिक दिया है आजाद सिंह ने। आम्रपाली दुबे को 2014 में आई भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से लोगों ने जाना. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली आम्रपाली दुबे को 2015 में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories