मनोरंजननोरा फतेही के गाने पर शानदार डांस किया जापानियों ने…

नोरा फतेही के गाने पर शानदार डांस किया जापानियों ने…

[object Promise]

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अगर डांसर्स की बात होती है तो नोरा फतेही का नाम जरूर सामने आता है। हर कोई नोरा की तरह डांस करना चाहता है और कई लोग ऐसी कोशिश भी करते हैं। नोरा के डांस की वजह से ही कई गाने हिट हो चुके हैं और पूरे देश में नोरा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अब यह लोकप्रियता सिर्फ देश में ही नहीं, विदेश में भी बढ़ रही है। अब हिंदुस्तानी ही नहीं, जापानी भी नोरा के गाने पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

 

हाल ही में नोरा फतेही ने गुरु रंधावा के गाने ‘नाच मेरी रानी’ में परफॉर्म किया था और इस वीडियो को दुनियाभर में पसंद किया गया है। इस गाने ने व्यूज के मामले में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। साथ ही इस गाने में गुरु रंधावा की आवाज के साथ नोरा के डांस ने सबको दीवाना बना दिया। अब जापान के एक डांस ग्रुप ने इस गाने पर डांस किया है और इस डांस को भी लोग पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि जापान के डांस ग्रुप एशियंस ने ‘नाच मेरी रानी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और अब नोरा ने भी इस गाने को शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग इस गाने पर शानदार डांस कर रहे हैं। वहीं, लोग इस जापानी ग्रुप के डांस को काफी पसंद कर रहे हैं। यू-ट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर अपनी खास पहचान बनाने वाले इस गाने के करोड़ों में व्यूज हो गए हैं।

इस गाने में गुरु रंधावा एक वैज्ञानिक या इंजीनियर की तरह काम कर रहे हैं और एक रोबोट को तैयार करते हैं। इसके बाद ये रोबोट नोरा फतेही की शक्ल लेता है और डांस करता है। नोरा का शानदार डांस लोगों को पसंद आ रही है। वीडियो में उनके साथ गुरु रंघावा भी काफी शानदार डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को टी-सीरीज ने प्रजेंट किया है और गुरु रंधावा और निकिता गांधी ने इसे आवाज दी है। वहीं, इस गाने में लिरिक्स और म्यूजिक तनिष्क बाग्ची का है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories