मनोरंजनमुंबई एयरपोर्ट पर जूही चावला का डायमंड ईयररिंग खोया, लोगों से की...

मुंबई एयरपोर्ट पर जूही चावला का डायमंड ईयररिंग खोया, लोगों से की मदद की अपील

[object Promise]

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में जूही लोगों से मदद की गुहार लगा रही हैं। जूही का ट्वीट कोई आम ट्वीट नहीं बल्कि इस ट्वीट में वो अपनी परेशानी लोगों को बता रहे हैं और उनसे खुले तौर पर मदद मंग रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का डायमेंड ईयररिंग खो गया है जिसकी वजह से वो बहुत परेशान हैं। एक्ट्रेस ने अपने परेशानी लोगों से शेयर की है और कहा कि अगर कोई उनका ईयररिंग ढूंढकर ला देगा तो वो उसे इनाम भी देंगी।

एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ईयररिंग की फोटो भी शेयर की जिसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘आज सुबह मैं मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गेट नंबर 8 पर जा रही थी। मैं Emirates Counter पर चेक इन किया, सिक्योरिटी चेक हुआ, लेकिन इसी बीच में कहीं मेरा डायमंड ईयररिंग गिर गया। अगर कोई मुझे मेरा ईयररिंग ढूंढकर देगा तो मुझे बहुत ख़ुशी होगी। आप पुलिस को भी जानकारी दे दीजिए, मैं आपको इनाम दूंगी। ये मेरा मैचिंग पीस है, मैं इसे पिछले 15 सालों से पहन रही हूं। प्लीज़ इसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए। शुक्रिया’। जूही का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि जूही अब ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहती हैं। 90s के दौर में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री अब इक्का दुक्का फिल्मों ही नज़र आती हैं वो भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नहीं। साल 2019 में जूही अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म में नज़र आई थीं। हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम उनकी फोटोज़ और वीडियोज़ से भरा रहता है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories