मनोरंजनजानें क्यों फिल्मों से दूर रही हैं अनुष्का शर्मा

जानें क्यों फिल्मों से दूर रही हैं अनुष्का शर्मा

मनोरंजन– अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए लोगों के दिलों पर राज करती है। अपने अभिनय से सिनेमा जगत में अनुष्का शर्मा ने अपनी जबरर्दस्त पकड़ बना रखी है। 

कई लोकप्रिय फिल्मों में काम करने वाली अनुष्का शर्मा ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली से साल 2017 में शादी की और 2021 में इनकी एक बेटी हुई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका को सोशल मीडिया से काफी दूर रखते हैं। 
लेकिन शादी के बाद से अनुष्का शर्मा का जीवन भी काफी बदल गया। अनुष्का शर्मा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। अनुष्का शर्मा बीते कई सालों से किसी फ़िल्म में नजर नहीं आई। 
वहीं अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने जीवन के कुछ अहम पहलुओं पर चर्चा की। अनुष्का शर्मा ने कहा, मैं बेटी और अपने काम के बीच समय को संतुलित करने में सफल रही हूं। साल 2022 में चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग हुई मैं शूटिंग के बाद बेटी के साथ रहती थी।
उन्होंने कहा, मैं फिल्में करने के लिए ठीक हूँ। लेकिन मैं सिर्फ इसलिए फिल्में नहीं करना चाहती हूं कि मैं गेम में बनी रहूं। वामिका के साथ वक्त बिताना मेरे लिए बेहतर है। मैं उसके साथ रहना चाहती हूं। उसके साथ मेरा जो बांड है वह बेहद खास है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories