डेस्क। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्की ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कैटरीना का पीछा करने और उन्हें सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजने के लिए शिकायत दर्ज की थी।
एएनआई के एक ट्वीट के अनुसार, “सोशल मीडिया के माध्यम से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को धमकी देने का आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार किया: मुंबई पुलिस।”
इससे पहले एजेंसी के एक अन्य ट्वीट में लिखा था, “विक्की कौशल की शिकायत पर सांताक्रूज पीएस में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने शिकायत की कि एक व्यक्ति धमकी दे रहा है और इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज पोस्ट कर रहा है। उसने कहा कि आरोपी उनकी पत्नी का पीछा भी कर रहा है और उसे धमका एवं अश्लीलता भरे मैसेज भी कर रहा है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में पुलिस उपायुक्त (जोन 9) मंजूनाथ सिंघे के हवाले से बताया गया है कि“हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (आपराधिक धमकी) और 354 (डी) (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया है। और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 (अश्लील सामग्री प्रसारित करना)। भी लगाई गई है।
पुलिस के अनुसार, विक्की ने दावा किया कि आरोपी उसके खिलाफ इंस्टाग्राम पर धमकी भरे संदेश पोस्ट कर रहा था और कैटरीना का पीछा भी कर रहा था।
अभिनेता ने दावा किया कि उत्पीड़न और धमकी कुछ दिनों से चल रही थी जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया और शिकायत दर्ज कराई।
विक्की और कैटरीना से पहले जून में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को एक लेटर के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी।
इसी तरह की एक घटना में, नवंबर 2021 में, अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के एक पुलिस स्टेशन में उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिन्होंने कथित तौर पर कृषि कानून के प्रदर्शनकारियों पर उनके पोस्ट को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

