सास डेनिस मिलर जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को उनके जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर सासू मां के साथ एक फोटो शेयर की है और उन्होंने बर्थडे विश करते हुए लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे ममा जोनास! आपके प्यार और उदारता के लिए आपका शुक्रिया.
मुझे खुशी है कि आप यहां हैं और हम आज आपका जन्मदिन आपके साथ मना सकते हैं. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.’ इस तरह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है. लेकिन खास यह है कि इसी बीच सास-बहू का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनकी सास खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा घोड़े के तरह हिनहिनाती हैं और फिर दौड़ने लगती हैं. जबकि उनकी सासू मैं उनकी ड्रेस की तनियां पकड़कर उनसे दौड़ लगवाती हैं. इस तरह इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है. इस वीडियो में सास बहू की ट्यूनिंग देखने लायक है.
