मनोरंजनमौनी रॉय की शादी की डेट हुई वायरल, इस डेट में यहां...

मौनी रॉय की शादी की डेट हुई वायरल, इस डेट में यहां होगी शादी, जानें डिटेल्स !

Mouni Roy Wedding Date: फिल्मी दुनिया में इस वक़्त शादी का माहौल है. राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) ने हाल ही में सात फेरे लेकर नई ज़िंदगी की शुरुआत की है. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें भी सुर्ख़ियों में हैं. टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य भी शादी के बंधन में बंध गईं और अब एक और एक्ट्रेस इस लिस्ट में शामिल होने वाली है. 

छोटे पर्दे और फिल्मों की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय (Mouni Roy Wedding Date) भी जल्द ही शादी रचाने वाली हैं. टीवी की ‘नागिन’ अब ज़िंदगी के नए अध्याय में कदम रखने वाली हैं. जी हां मौनी की शादी की डेट भी अब सामने आ गई है. मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Sooraj Nambiar) के संग सात फेरे लेने जा रही हैं.  

 रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी 27 जनवरी को सूरज से शादी रचाएंगी. एक्ट्रेस की चचेरी बहन ने एक इंटरव्यू में उनकी शादी (Mouni Roy Wedding Details) की खबरों पर मुहर लगाई है. उन्होंने बताया कि मौनी की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. ये शादी दुबई या इटली में होगी (Mouni Roy Wedding Location) और फिर रिसेप्शन होम टाउन में होगा.

आपको बता दें कि मौनी ने अब तक अपनी शादी को लेकर कुछ नहीं कहा है. मौनी और सूरज लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं. सूरज नांबियार पेशे से बैंकर हैं, जो दुबई में सेटल हैं. मौनी के फैंस इस शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories