[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मेकर्स पर नैना सिंह बाहर आकर बरसीं, ‘उन्हें गाली देने वाले कंटेस्टेंट्स ही चाहिए थे’
मनोरंजन

मेकर्स पर नैना सिंह बाहर आकर बरसीं, ‘उन्हें गाली देने वाले कंटेस्टेंट्स ही चाहिए थे’

admin
Last updated: April 17, 2026 1:36 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिये पहुंची नैना सिंह दर्शकों के वोट कम वोट पाने की वजह से बाहर हो गईं। नैना के साथ उनके फैंस इस बात से ख़फा हैं कि उन्हें खुद की प्रतिभा को दिखाने का मौका नहीं मिला। ट्विटर पर फैंस उन्हें दोबारा शो में लाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर नैना कहती हैं कि ‘मैंने जितनी मेहनत शो में की, उसे मेकर्स ने टीवी पर दिखाया ही नहीं। मेरा सफर इतना छोटा होगा यह मैंने सोचा नहीं था और न ही मेरे फैंस ने। मुझे रेड ज़ोन में रखा गया था। वहां रहना कुछ ऐसा था, जैसे मैं क्वारंटाइन में हूं’।

कविता कौशिक भी नैना के साथ वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में गई थीं। बिग बॉस की तरफ से उन्हें दूसरा मौका दिया गया है। इस पर नैना कहती हैं कि ‘मुझे दूसरा मौका नहीं चाहिए। मुझे जब मौका देना चाहिए था, तब दिया नहीं गया। वैसे भी मैं मांगने में विश्वास नहीं करती हूं। हर किसी के खेलने का स्टाइल अलग होता है। मैं किसी की सहानुभूति लेने के लिए नहीं गई थी। मैं वहां किसी के इतने नजदीक नहीं थी कि जिंदगी की बातें करने बैठ जाऊं। दोबारा वहां जाकर क्या करूंगी, पता नहीं फिर क्या दिखाएंगे, क्या नहीं’।

‘घर छोड़ते वक्त सब मुझसे बहुत प्यार से मिले थे, वह तक टीवी पर नहीं दिखाया गया। मैं बिग बॉस यह सोचकर नहीं आई थी कि जीवन बदल जाएगा। मुझसे दोस्त कहते थे कि जिनका करियर खत्म हो जाता है, वह बिग बॉस जाते हैं। तुम क्यों जा रही हो, लेकिन मैं यह दिखाना चाहती थी कि करियर के अच्छे मोड़ पर भी बिग बॉस में जाकर अच्छे से खेल सकते हैं। पर मेकर्स को वह नहीं चाहिए था। उन्हें गाली देने और कोहनी मारने वाले लोग चाहिए थे। बेइज्जती करवाने से बेहतर है कि वक्त से बाहर आ गई’।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पूजा हेगड़े ने ‘बाहुबली’ प्रभास के बारे मे किया ये खुलासा…
Next Article रूझानों में भाजपा को बड़ी जीत, कमल नाथ बोले – जैसे नतीजे आएंगे हम करेंगे स्वीकार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?