इस समय कोरोना वायरस से सभी परेशान हैं फिर वह आम इंसान हो या स्टार्स. ऐसे में इन दिनों शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गई हैं और पति राज कुंद्रा के साथ कई वीडियो शेयर करती नजर आ रहीं हैं। वहीं हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक मजेदार टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं. इस टिक टॉक वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा से एक चौंकाने वाली जानकारी शेयर कर रही हैं।
आप देख सकते हैं इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी किसी से फोन पर बात कर रही हैं और अपने पति को बता रही हैं कि उनकी पड़ोसन को कोरोना वायरस हो गया है। इस दौरान वह कहते दिखाई दे रहीं हैं कि- ‘सुनो, तुम्हें पता है हमारी पड़ोसन को कोरोना हो गया है’। इस खबर को जानने के बाद राज की हालत खराब हो जाती है और वो तुरंत दौड़कर वॉशरूम में जाकर अपने हाथ धोने और मुंह साफ करने लग जाते हैं।
ऐसे में अब दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को शिल्पा और उनके पति का ये फनी टिक टॉक वीडियो पसंद भी आ रहा है। वैसे बीते दिनों शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो आलू के पराठों को लेकर शिकायत करने पर पति की जमकर क्लास लगाते नजर आईं थीं।
