मनोरंजनइस दिन रिलीज होगा ‘Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani’ का ट्रेलर

इस दिन रिलीज होगा ‘Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani’ का ट्रेलर

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani Trailer: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का बज बना हुआ है. करण जौहर के डायरेक्शन में 7 साल बाद कमबैक को लेकर जहां ये फिल्म सुर्खियों में है वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के साथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी भी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी. हाल ही में इसका सॉन्ग ‘तुम क्या मिले’ रिलीज किया गया. जो फैंस की टॉप सॉन्ग लिस्ट में शामिल हो चुका है. वहीं अब फैंस को इसके ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच अब आलिया भट्ट ने उनकी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट रिवील कर दी है.

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
2023 में करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का लंबे समय से इंतजार है. अब आलिया भट्ट और करण जौहर ने इसके ट्रेलर को रिलीज करने की डेट रिवील कर दी है. आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट 4 जुलाई बताई है. इस दौरान आलिया काफी गॉर्जियस लग रही थीं. उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान थी. साथ ही उन्होंने हाथ से 4 का इशारा करते हुए अपने फैंस को ये खुशखबरी दी.

रणवीर और आलिया की जोड़ी दूसरी बार स्क्रीन पर आएगी नजर
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली बॉय के बाद ये दूसरी फिल्म है जिसमें रणवीर और आलिया की जोड़ी नजर आने वाली है. इस फिल्म का रणवीर आलिया के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं इसका पहले ट्रैक की बात करें तो इसमें करण जौहर की फिल्मों का पूरा फील दिखाई दे रहा है. जहां स्नों के बीच शिफॉन साड़ी में डांस करती एक्ट्रेस और पहाड़ों के बीच दोनों का डांस देख फैंस इसकी रिलीज को लेकर खासा एक्साइटेड हैं. ये फिल्म 28 जुलाई से थिएटर्स में दस्तक देगी.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories