मनोरंजनलोगों से की ये अपील, Sonu Sood ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

लोगों से की ये अपील, Sonu Sood ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

[object Promise]

नई दिल्ली l अभिनेता सोनू सूद बुधवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन लेने पंजाब के अमृतसर पहुंचेl   इस बारे में बताते हुए सोनू सूद ने कहा, ‘मैं इस अभियान में भाग लेना चाहता था क्योंकि मुझे लगता है यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि हम लोगों को इस बारे में जागरूक कर सकेl कुछ लोगों को अभी भी इस बात का संदेह है कि वैक्सीन लेनी चाहिए या नहींl परिवार के लोगों को अपने घर के वरिष्ठ सदस्यों को इसे लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिएl आने वाले भविष्य में यह उनके लिए सहायक साबित होगाl’

सोनू सूद ने आगे कहा, ‘यह  हम कई जिलों में कर रहे हैंl पंजाब के कई गांव में भी कर रहे हैंl जागरूकता अभी बहुत ज्यादा नहीं है और लोगों में अभी भी वैक्सीनेशन को लेकर संदेह हैl इसके चलते मैंने वैक्सीन लगवाई है और मैं सभी से निवेदन करूंगा कि वह इसे लेने के पहले दोबारा ना सोचेl हम कई जगह कैंप लगाएंगेl यह मुहिम लोगों में जागरूकता लाने के लिए हैl कोरोना से जुड़ी बातों को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया हैl’

सोनू सूद फिल्म अभिनेता हैl वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैंl इसके अलावा वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हैंl साथ ही वह कई लोगों की सहायता करते हुए भी नजर आते हैं। सोनू सूद ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहायता की थीl

इसके अलावा उन्होंने कई लोगों की कोरोना लॉकडाउन के समय आर्थिक रूप से भी मदद की थीl इसके चलते सोनू सूद काफी लोकप्रिय हुए थे और उन्हें लोगों का काफी प्यार मिला था और उनका काफी नाम भी हुआ थाl हाल ही में एक विमानन कंपनी ने अपने एक प्लेन पर सोनू सूद की फोटो लगाकर उनका आभार व्यक्त किया थाl सोनू की कई फिल्में आनेवाली हैl

Hot this week

Related Articles

Popular Categories