मनोरंजनसनी हिन्दुस्तानी खुद करते थे बूट पालिश मां घरों में काम, अब...

सनी हिन्दुस्तानी खुद करते थे बूट पालिश मां घरों में काम, अब बने इंडियन आइडल 11 के विजेता

[object Promise]

इंडियन आइडल ने अब तक कई हुनरमंद सिंगर्स की खोजकर उन्हें नया मुकाम दिया और संगीत की दुनिया को नए हीरे दिए। इस बार भी ‘इंडियन आइडल 11’ ने ऐसे ही हीरो को तराशा है। जीत के बाद सनी को 25 लाख की इनामी राशि के साथ चमचमाती ट्रॉफी और टाटा अल्ट्रोज कार प्रदान की गई । इसके साथ ही हिमेश की अगली फिल्म में उन्हें गाने का मौका मिलेगा। सनी हिंदुस्तानी की अपनी आवाज का बदौलत भले नया मुकाम मिला हो, लेकिन वो अपने उन दिनों को कभी नहीं भूले, जो वो इंडियन आइडल 11 में आने से पहले बीता रहे थे।

[object Promise]
सनी हिन्दुस्तानी खुद करते थे बूट पालिश मां घरों में काम, अब बने इंडियन आइडल 11 के विजेता

कभी सड़क किनारे जूते पॉलिश करने वाला सनी हिंदुस्तानी आज इंडियन आइडल सीजन 11 के विजेता बन गए हैं। सनी ने शो की शुरुआत में बताया था कि उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिसके चलते वह जूते पॉलिश करने का काम करते हैं।

सनी हिंदुस्तानी ने बताया था कि उनकी मां घरों में काम करती हैं, जिससे उनका घर चल पाता है। सनी के संघर्ष की कहानी सुनकर सभी जज भावुक हो गए थे। सनी मूल रूप से पंजाब के बठिंडा के रहने वाले हैं।

सनी ने अपने पहली अपीयरेंस से जजों को काफी प्रभावित किया था। शो के जज विशाल ने तो सनी हिंदुस्तानी की तुलना नुसरत फतेह अली खां से कर दी थी।

[object Promise]
सनी हिन्दुस्तानी खुद करते थे बूट पालिश मां घरों में काम, अब बने इंडियन आइडल 11 के विजेता

इस शो में अपनी शुरुआत याद करते हुए सनी ने बताया था कि जब वह इंडियन आइडल का ऑडीशन देने आए थे तो वह कितना डरे सहमे और नर्वस थे। अब अपनी आवाज की बदौलत सनी इंडियन आइडल के सफर के दौरान ही कंगना रनौत की फिल्म पंगा के लिए गाना गा चुके हैं।

उन्होंने शंकर महादेवन के साथ गाना गाया था जिसे जावेद अख्तर ने लिखा था। शंकर महादेवन बताते हैं कि किस तरह उन्होंने सनी की एक क्लिप सुनकर ही उनके साथ गाने का फैसला कर लिया था।

[object Promise]
सनी हिन्दुस्तानी खुद करते थे बूट पालिश मां घरों में काम, अब बने इंडियन आइडल 11 के विजेता

सनी ने सफर के अपने अनुभव याद करते हुए कहा था कि शो पर जो भी मेहमान आता था वो उन्हें कुछ ना कुछ तोहफा देकर जाता था। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे यादगार लम्हा वो था जब मां स्पेशल एपिसोड में उनकी मां ने स्टेज पर आकर उन्हें गले लगा लिया था।

सनी ने बताया था कि इंडियन आइडल द्वारा दिया गया नाम आज सारी दुनिया जानती है. सनी हिंदुस्तान ने अपने संघर्ष का पूरा श्रेय मां को दिया था। उन्होंने कहा था कि अब अंत तक जो भी होगा अच्छा ही होगा और अंत में वह ट्रॉफी लेकर अपने साथ वापस लौटे हैं।

[object Promise]
सनी हिन्दुस्तानी खुद करते थे बूट पालिश मां घरों में काम, अब बने इंडियन आइडल 11 के विजेता

इंडियन आइडल के इस सीजन में लंबा सफर तय करने वाले कलाकारों का सपोर्ट करने के लिए उनके पैरेंट्स भी आए हुए थे। सनी हिंदुस्तानी के नाम की घोषणा होते ही उनका पूरा परिवार भावुक हो गया था।

सनी हिंदुस्तानी को इंडियन आइडल 11 की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए का इनाम मिला। उनके बाद पहले और दूसरे रनरअप को 5-5 लाख रुपए दिए गए। पहले रनरअप रोहित राउत रहे।

https://www.instagram.com/tv/B81KXl2lADk/?utm_source=ig_web_copy_link

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories