मनोरंजनवर्कआउट मोटिवेशन वीडियो शेयर की तमन्ना भाटिया ने

वर्कआउट मोटिवेशन वीडियो शेयर की तमन्ना भाटिया ने

[object Promise]

मुंबई। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को ग्रुप में वर्कआउट करना पसंद है। उनका कहना है कि ग्रुप में वर्कआउट करने से उन्हें प्रेरणा मिलती है। अभिनेत्री ने अपने विचार रखने के लिए इस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया।

शेयर वीडियो को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, “इंपावर्ड विमेन, इंपावर विमेन। ग्रुप में वर्कआउट करना पार्टी करने जैसा होता है, वे मुझे प्रेरित करता है। अमेजिंग महिला फिट बॉडी डिजर्व करती हैं।

इससे पहले, तमन्ना ने शेयर किया था कि उन्होंने दो महीने की लगातार वर्कआउट की बदौलत अपनी पुरानी स्ट्रेंथ वापस पा ली है, जो कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने खो दिया था।

शुक्रवार को तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक जिम वीडियो शेयर किया, जहां उन्हें वजन उठाते हुए देखा जा सकता है।

तमन्ना अक्टूबर में कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चला।

वह तेलुगू स्पोर्ट्स ड्रामा ‘सीटीमार’ में नजर आएंगी। फिल्म में तमन्ना एक कबड्डी कोच की भूमिका निभाएंगी, जिसका नाम ज्वाला सिंह है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories