मनोरंजनमानवता और अमानवीयता के व्यापक मुद्दों से संबंधित है फिल्म ‘भीड़’: दीया...

मानवता और अमानवीयता के व्यापक मुद्दों से संबंधित है फिल्म ‘भीड़’: दीया मिर्जा

‘भीड़’ में अभिनय करने वाली एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कहा कि फिल्म की कहानी विशेषाधिकार और अभाव, शक्ति और शक्तिहीनता, मानवता और अमानवीयता, सहानुभूति और उदासीनता के व्यापक मुद्दों के बारे में है। अनुभव सिन्हा की मल्टीस्टारर फिल्म ‘भीड़’ का ट्रेलर 11 मार्च को रिलीज हुआ। ट्रेलर में मजबूत कहानी के साथ-साथ राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, पंकज कपूर और आशुतोष राणा जैसे शक्तिशाली कलाकारों को दिखाया गया है।

दीया ने कहा, यह ट्रेलर हमें लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों के दर्द की याद दिलाता है। लाचारी की अनगिनत मानवीय कहानियों को कैप्चर करता है, जिन्हें कभी भी पूरी तरह से डॉक्यूमेंट नहीं किया गया। लॉकडाउन के तीन साल बाद, यह ट्रेलर हमें यह भी याद दिलाता है कि कितनी जल्दी हम उन त्रासदियों को भूल जाते हैं जिन्होंने हमें सीधे प्रभावित नहीं किया है।

ट्रेलर में दीया एक ऐसी मां की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं, जिसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है। अचानक लॉकडाउन के कारण उनका अपने बच्चे तक पहुंचना असंभव हो जाता है।
एक्ट्रेस ने कहा: बड़े पैमाने पर मानवीय संकट के बीच अपने बच्चे से अलग होने की भयावहता की कल्पना करना मेरे लिए आसान था, लेकिन यह कहानी विशेषाधिकार और अभाव, शक्ति और शक्तिहीनता, मानवता और अमानवीयता, सहानुभूति और उदासीनता के व्यापक मुद्दों के बारे में भी है। ‘भीड़’ 24 मार्च, 2023 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories