मुंबई । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्में हों या गाने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाते हैं. ऐसे में उनका एक और गाना ‘हंगामा होई हॉल मां (Hungama Hoil Hall ma)’ इन दिनों खूब देखा जा रहा है।
लोगों को उनका यह गाना इतना पसंद आ रहा है कि यूट्यूब पर इसे अभी तक 44 मिलियन बार देखा जा चुका है. गाने में खेसारी लाल यादव का रोमांटिक अंदाज और जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है. यूट्यूब पर छाए इस गाने को खेसारी लाल यादव ने इंदु सोनाली के साथ मिलकर गाया है।
बता दें यह गाना खेसारी लाल यादव की भोजपुरी सुपरहिट फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ का है जिसे धड़ल्ले से व्यूज मिल रहे हैं। गाने के बोल हैं। वायरल हो रहे इस गाने के बोल हैं ‘लहंगा उठावल पड़ी महंगा, हंगामा पूरा हॉल में होई’. गाने के व्यूज देखकर लगता है कि यह गाना फिल्म की ही तरह सुपरहिट है।

