मनोरंजनविराट कोहली और अनुष्का शर्मा शामिल हुए वैश्विक इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर की सूची...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शामिल हुए वैश्विक इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर की सूची में

[object Promise]

नई दिल्लीl भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर की लिस्ट में टॉप 25 में जगह बनाने में सफल हुए हैंl यह लिस्ट हाइप ऑडिटर ने बनाई हैl विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को पावर कपल के तौर पर जाना जाता हैl

अब ग्लोबल डाटा कलेक्शन और एनालिसिस प्लेटफार्म हाइप ऑडिटर ने वैश्विक इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर की सूची जारी की हैl इस लिस्ट में फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर हैl उनकी इंगेजमेंट पॉइंट 4.5 मिलियन एक पोस्ट पर होती हैl

विराट कोहली भारत में नंबर 1 पर हैl वही उनका टॉप 25 में 11 वां स्थान हैl जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 वां स्थान हैl अनुष्का शर्मा 24 वें स्थान पर हैl उनकी इंगेजमेंट 2.6 मिलियन हर पोस्ट पर होती हैl जबकि कटरीना कैफ इस लिस्ट में 43 वें नंबर पर और दीपिका पादुकोण 49 वें नंबर पर हैl अनुष्का शर्मा को पिछली बार निर्देशक आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया थाl यह फिल्म एक फ्लॉप फिल्म थीl फिल्म में शाहरुख खान और कटरीना कैफ की भी अहम भूमिका थीl

फिल्मों की शूटिंग के बारे में बताते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा था, ‘मैं ऑटो पायलट मोड में थीl एक ऐसा समय था कि मैं एक समय पर दो फिल्में शूट कर रही थीl जबकि वह खास अच्छी फिल्में नहीं थीl मुझे कुछ और करना थाl कुछ ऐसी चीजें जो मेरे शेड्यूल में फिट नहीं बैठ रही थीl’ अनुष्का शर्मा ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला हैl हाल ही में उन्होंने ‘पाताल लोक’ और ‘बुलबुल’ जैसी वेब सीरीज बनाई हैl हाल ही में उन्हें मुंबई के एक स्टूडियो में एडवर्टाइजमेंट के लिए शूट करते हुए देखा गया थाl अनुष्का शर्मा जल्द मां बनने वाली हैl अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैंl

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories