मनोरंजनस्वरा भास्कर की शादी पर बवाल क्यों, हिन्दू-मुस्लिम विवाद क्यों

स्वरा भास्कर की शादी पर बवाल क्यों, हिन्दू-मुस्लिम विवाद क्यों

मनोरंजन;- लोकप्रियत एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की शादी पर बवाल जारी है। हिन्दू संगठन के लोग उनको लेकर विचित्र टिप्पणी कर रहे हैं। कोई उनकी शादी को लव जिहाद से जोड़ रहा है। तो कोई उन्हें श्रद्धा मर्डर केस की याद दिला रहा है। 

लोगों की प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि आज समाज मे शादी करना गुनाह नहीं है। लेकिन यदि कोई स्त्री किसी मुस्लिम पुरुष से शादी करले तो उसने मानो गुनाह कर दिया है। क्योंकि आज देश किसी को मानवता की नजर से नही देखता है। बल्कि देश लोगों को हिन्दू-मुस्लिम की नजर से देखता है।
स्वरा भास्कर की शादी के सुर्खियों में होने का सबसे अमुख कारण यह है कि उनके पति समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद हैं। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है, दोनों काफी खुश हैं। लेकिन उनके विवाह से हिन्दू समाज खुश नहीं लग रहा है। हिन्दू रक्षक स्वरा भास्कर पर टिप्पणी करते वक़्त मानवता की सभी हदें लांघ गए हैं। 
सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर को लेकर जिस प्रकार के मत सामने आ रहे हैं। उसमें कहीं भी शांति, सद्भावना और मानवता का भाव नहीं दिख रहा। क्योंकि प्रत्येक टिप्पणी हिंसा और नफरत के धुएं से भरी हुई है। लोगों का दावा है स्वरा भास्कर की स्थिति आगामी समय मे श्रद्धा की तरह होगी।
वहीं अब इस मामले में विश्व हिंदू परिषद नेता साध्वी प्राची की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, स्वरा पहले ही हिंदू विरोधी बयान देती रही हैं। अब उन्होंने फहाद अहमद संग शादी करके यह साबित कर दिया है कि वह हिंदू विरोधी हैं। शायद उन्होंने श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज और सूटकेस में रखे हुए नहीं देखे।
अगर स्वरा ये देख लेती तो शायद वो शादी नहीं करती। पता नहीं कब स्वरा के साथ भी ऐसी ही घटना हो जाए। साथ ही साध्वी प्राची ने यह भी कहा कि जल्द ही मीडिया को उनके तलाक की खबर मिलेगी।

बयानों के क्या हैं मायने-

बयानों को अगर हम तार्किक रूप से देखें तो यह सभी बयान हिंदू मुस्लिम विवाद को हवा देते नजर आ रहे हैं। ऐसे बयान मनावता का परिचय न देकर विरोध का समर्थन करते हैं। वहीं बार-बार स्वरा भास्कर की शादी को श्रद्धा के केस से जोड़ना निंदनीय है। क्योंकि इससे आप एक समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट करते हैं। जबकि समाज में कई केस ऐसे भी हुए हैं जिनमे अपराधी हिन्दू है। महिला के साथ हिंसा हिन्दू द्वारा की गई है। उसका बेरहमी से कत्ल हिन्दू ने किया है।

केस जिनमे हिन्दू द्वारा हुआ महिला पर अत्याचार- निक्की यादव मर्डर केस- अपराधी साहिल गहलोत।

अब सवाल यह उठता है कि आप किसी के धर्म को देखकर उसे आतंकी और अपराधी कैसे कह सकते हैं। संविधान में आपको यह अधिकार दिया गया है कि आप धर्म के नाम पर लोगों के मन मे भय पैदा करें।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories