सलमान खान के घर के बाहर फैन्स पर बरसीं लाठियां

मनोरंजन- कल अभिनेता सलमान खान ने बड़े धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। बड़े बड़े सेलिब्रिटी ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं सलमान खान के फैंस उनके घर के सामने उनको जन्मदिन की बधाई देने पहुंच।
भीड़ इतनीं अधिक बढ़ गई कि भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। भीड़ का एक वीडियो समाचार एजेंसी एनआई द्वारा शेयर किया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान अपने घर की बालकनी से लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। कि अचानक से भीड़ उग्र हो गई और पुलिस को लोगों पर लाठी चार्ज करना पड़ा।
#WATCH | Mumbai: Police lathi-charge crowd gathered outside Salman Khan's residence Galaxy apartments on his birthday. pic.twitter.com/zrB8pyaguv
— ANI (@ANI) December 27, 2022