स्वास्थ्य-जीवनशैलीअगर आपका बच्चा भी दूसरों में तलाशता है अपनों को तो अपनाएं...

अगर आपका बच्चा भी दूसरों में तलाशता है अपनों को तो अपनाएं ये टिप्स

लाइफस्टाइल– हमारे अपने हमारे खुश रहने की वजह होते हैं। अगर हम अपनों के साथ रहते हैं। उनके साथ वक्त बिताते हैं। उनको अपने दिल की बात बताने मे हिजकिचाते नहीं हैं तो हमारे आपने हमारे साथी बन जाते हैं। हमें कहीं बाहर आपने लिए सुख की तलाश नहीं करनी पड़ती है।

लेकिन कई बार हम देखते हैं घर के बच्चे घरवालों से ज्यादा बाहर वालों पर विश्वास करते हैं। बच्चों को लगता है उनके अपने वही हैं। क्योंकि वो बाहर वाले उनके अपनों से ज्यादा उनको समझते हैं। अब अगर आपके बच्चे भी किसी बाहर वाले पर विश्वास करते हैं तो आप अपने स्वभाव मे इन आदतों को ले आओ। अगर आप इन आदतों के साथ अपने बच्चों ने बात करेंगे तो आप उनका विश्वास आसानी से जीत पाएंगे।

दोस्त-

अभिभावकों को अपने बच्चों का दोस्त बनकर रहना चाहिए। उनको समझने का प्रयास करना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि वो अपने बच्चों की मनोस्थिति समझें और उनपर अपनी इच्छओं का बोझ न लादें। दोस्त की तरह उनके साथ हंसी मजाक करें वक्त बिताएं और कभी-कभी उनको लेकर बाहर भी चले जाएं।

भावनाओं का करें सम्मान-

अगर आपका बच्चा किसी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा है। तो आप उसकी भावनाओं का सम्मान करें। उसके मन की बात को समझें। उसको सहारा दें और उसके साथ के साथ उसके रिश्ते को समझकर उसकी कठिन परिस्थितियों में सहायता करें।

वक्त बिताएं-

समय-समय पर अपने बच्चों के साथ वक्त बिताने के कार्यक्रम बनाएं। उनको कहीं बाहर लेकर जाएं। उनके साथ बातें करें और उनकी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप अपने बच्चों के साथ उनकी इच्छाओं को खुश करने के लिए जुड़ते हैं तो इससे आपके बच्चों का आपके साथ भावनात्मक जुड़ाव हो जाता है और आपके बच्चे किसी अन्य व्यक्ति में अपनों की तलाश नहीं करते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories