स्वास्थ्य-जीवनशैलीऐसे रखें अपनी भावनाओं पर काबू

ऐसे रखें अपनी भावनाओं पर काबू

लाइफस्टाइल– आज कल हमारा ध्यान हमारे काम पर केंद्रित नहीं रहता है। हम एक दिशा में नहीं रह पाते। मन निरंतर भटकता रहता है। हमको हर उस चीज से फर्क पड़ता है जो हमारे आस पास होती है। अगर कोई हमसे बात नहीं करता तो हम व्याकुल होने लगते हैं। उसके व्यवहार से हमारा मन रोने लगता है और हम अपने इमोशन पर काबू नहीं रख पाते।

लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि अगर आप अपने इमोशन पर काबू नहीं रख पाते हैं। तो यह आपके लिए समस्या बन जाता है और आपका भावनात्मक स्वभाव आपके लिए समस्या बन जाता है। तो आइए आज हम जानते हैं कैसे करें अपने इमोशन को कंट्रोल-

इमोशन पर कंट्रोल का तरीका-

खुलकर बात-

हम पीड़ा में होते हैं। लेकिन हम किसी से कहना नहीं पसंद करते। हमें किसी की आदत लग चुकी होती है लेकिन हम उससे अपने मन की व्यथा नहीं बताते। हम न स्वयं से बात करते हैं और न ही अपने किसी सबसे प्रिय व्यक्ति से। अगर हम अपनी बातों को बयां कर दें तो हम भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं और हर किसी के सामने हमारे मन का भाव नहीं दिखता है।

भावनाओं पर न करें काबू-

कई बार परिस्थिति ऐसी होती है कि हमारा मन भारी हो जाता है। या हम किसी अपने को देखकर उससे कुछ कहना चाहते हैं। लेकिन हम चुप्पी साध लेते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी भावनाओं को काबू में न रखकर उनपर खुलकर बात करता है। तो वह खुश रहता है और हर कोई उसके मन के भाव को पढ़ने में असमर्थ हो जाता है।

नजरअंदाज करें-

लोगों की आदत होती है वह हर बात को महत्व देते हैं। कोई अगर उनके साथ है तो वह प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन अगर किसी ने उनका साथ छोड़ दिया तो उनका मन भारी हो जाता है। हमें इन आदतों को छोड़ना चाहिए। जो लोग हमारे आसपास हैं उनको स्वतंत्र रखना चाहिए। लोगों के साथ सामान्य व्यवहार करें। कोई क्या कर रहा है उसमें दखल कम दें।

समस्याओं को देखें पॉजिटिव-

अगर आपके साथ कुछ गलत होता है। तो आप सकारात्मक रहें। समस्याओ को देखने का अपना नजरिया बदलें। हर चीज को गलत न ठहराए। लोगों के साथ खुश रहें। हर बात में निगेटिव होने की आवश्यकता नहीं है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories