स्वास्थ्य-जीवनशैलीजानें कब होता है अकेलापन

जानें कब होता है अकेलापन

जीवन शैली: मनुष्य का जीवन सबसे सुंदर बताया गया है। यह समाजिक प्राणी है और लोगों के बीच उनसे जुड़कर रहना उसका स्वाभाव है। यदि मनुष्य को समाज से प्रथक कर दिया जाए तो वह मानसिक तनाव में आ जाएगा हो सकता है यह तनाव उसके जीवन को तिल-तिल करके खत्म कर दे। वहीं आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति अकेलेपन से जूझ रहा है। 

लोग अपनों के बीच भी अकेले हैं उन्हें हमेशा आवश्यकता रहती है एक सहारे की जो उनकी मानसिक स्थिति को समझ सके और उसे सहारा दे सके। लेकिन उनके पास कोई नही होता है और लोग अकेलेपन की वजह से परेशान रहते हैं। यह अकेलापन व्यक्ति के लिए जहर बन जाता है इससे व्यक्ति शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से व्यथित रहता है। अकेलेपन के कारण व्यक्ति कई गलत आदतें सीख लेता है और स्वयं को तकलीफ देता है। वही आज हम अकेलेपन के विषय में जानेंगे –

जानें क्या है अकेलापन :

अकेलापन पीड़ा दायक है यह व्यक्ति को भावनात्मक तोड़ देता है। जब व्यक्ति स्वयं को अकेला महसूस करता है तो वह स्वयं को समाज से प्रथक समझता है, उसे रिश्ते नहीं दिखाई देते उसे लगता है उसके आस पास उसका कोई नहीं है सब कुछ मिथ्या है। सभी उससे स्वार्थ सिद्दी के लिए जुड़े हैं। अकेलापन व्यक्ति को तब महसूस होता है जब वह अपने मन की व्यथा किसी को नहीं बता पाता है और अंदर ही अन्दर टूटता रहता है। वास्तव में अकेलापन व्यक्ति को तोड़ने की एक विधा है जो सीधे उसके मस्तिस्क को प्रभावित करती है। 

कब होता है अकेलापन –

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, उसे लोगों के साथ रहना पंसद है जो व्यक्ति स्वयं तक सीमित रहता है जल्दी किसी पर विश्वास नही कर पाता उसे अकेलापन अधिक सताता है। व्यक्ति जब लोगों से मिलता है उनसे बात करता है उनको स्पर्श करता है तो उसका मन प्रसन्न रहता है लेकिन जो व्यक्ति लोगों से प्रत्यक्ष बात नहीं कर पाता, अपने मन की पीड़ा किसी को नहीं बताता वह निरंतर दुखी रहता है और मानसिक तनाव उसके जीवन में जहर घोल देता है। अकेलापन लोगों से दूर रहने और अपने मन की व्यथा किसी से न कह पाने के कारण होता है। 
 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories