स्वास्थ्य-जीवनशैलीनमक लेगा आपकी जान हो जाएं जरा सावधान- रिपोर्ट

नमक लेगा आपकी जान हो जाएं जरा सावधान- रिपोर्ट

लाइफस्टाइल– नमक के बिना मानो खाने का स्वाद ही बिगड़ जाता है। कुछ लोगों को खाने में अधिक नमक भाता है तो कुछ लोगों का काम हल्के नमक से ही चल जाता है। लेकिन समस्या तब होती है जब ये स्वाद बढ़ाने वाला नमक हमारी जान का दुश्मन बन जाता है। हां ठीक सुना आपने जान का दुश्मन। असल मे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया है कि विश्व मे सबसे ज्यादा मौत का कारण नमक बन रहा है।

WHO ने दावा किया है कि विश्व में सबसे अधिक बीमारियों का कारण नमक है। नमक का अधिक सेवन लोगों की जान ले रहा है। 2025 तक विश्व के 30 फीसदी लोगों को नमक का सेवन कम करवाने का लक्ष्य है। यह आसान नहीं है क्योंकि लोगों को सुस्त नमक का भोजन रास नहीं आता है और लोग खाने में ऊपर से नमक डालकर अपना स्वाद बनाते हैं।
रिपोर्ट का दावा है कि अगर जल्द ही नमक के बढ़ते सेवन पर लगाम नहीं लगाई गई। तो आगामी सात साल के नमक से होने वाली बीमारियों से लोग ज्यादा ग्रसित होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक नमक सोडियम का भंडार है। नमक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अगर कोई नमक का उपयोग अधिक मात्रा में करता है तो उसको ह्रदय रोग, स्ट्रोक व किडनी की समस्याओं से जूझना पड़ता है।
रिपोर्ट का यह भी कहना है कि आज के समय हर दूसरे व्यक्ति को मोटापे की समस्या है। अगर मोटापे से निजात पाना है तो आपको सोडियम की मात्रा शरीर मे कम करनी होगी। अन्यथा नमक आपको संसार में नहीं रहने देगा और आपका सुख चैन छिन जाएगा। पूरी दुनिया मे 10.8 नमक का सेवन लोग करते हैं। वहीं भारत के लोगों को खाने में तेज नमक खाने का खूब शौक है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories