National Youth Day 2023: जानें कब हुई थी राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा और क्या है इसकी थीम

देश- आज भारत के युवाओं के प्रेरणा स्रोत, महान शिक्षा विद स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती है। उनकी जन्म जयंती के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। कहते हैं कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु सदैव प्रयास किया है और उन्हें आगे लाने के लिए वह हमेशा विचार करते रहे। जिसके चलते आज के दिन हर वर्ष युवा दिवस मनाया जाता है।
राष्ट्रीय युवा दिवस की घोषणा भारत सरकार द्वारा साल 1984 में की गई थी। वहीं 1985 से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है।
इस वर्ष यह महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम "विकसित युवा - विकसित भारत" है।