[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » वजन घटाना है तो सुबह के नाश्ते में करें ये 5 चीज़ें शामिल
स्वास्थ्य-जीवनशैली

वजन घटाना है तो सुबह के नाश्ते में करें ये 5 चीज़ें शामिल

admin
Last updated: April 18, 2026 8:49 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। आधुनिक समय में लोग मोटापे से निजात पाने के लिए सुबह के नाश्ते को स्किप करते हैं। इस बारे में उनका मत है कि इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। कुछ लोग एक दिन छोड़कर उपवास करते हैं, तो कुछ लोग डाइटिंग पर चले जाते हैं। हालांकि, बढ़ते वजन से निजात पाने के लिए महज उपवास और ब्रेकफास्ट स्किप करना कारगर उपाय नहीं है। इसके लिए नियमित और संतुलित खानपान और सही दिनचर्या जरूरी है। विशेषज्ञों की मानें तो अनुशासित होकर खानपान और वर्कआउट पर ध्यान देने से वजन कम किया जा सकता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कम करने के लिए प्रयासरत हैं, तो रोजाना सुबह में 5 चीजों का जरूर ध्यान रखें-

गर्म पानी पिएं

रोजाना सुबह में नाश्ता करने से पहले दो गिलास गुनगुना गर्म पानी जरूर पिएं। आप चाहे तो स्वाद के लिए नींबू का भी सहारा ले सकते हैं। पानी शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही मेटाबॉलिज़्म में भी सुधार होता है। मोटापे से निजात पाने के लिए दोनों जरूरी हैं।

ब्रेकफास्ट करें

विशेषज्ञ का कहना है कि सुबह में जगने के बाद एक घंटे के अंदर नाश्ता कर लेना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सुबह का समय वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है। आराम करने के चलते रात के खाने की ऊर्जा रात में खत्म हो जाती है। इससे मेटाबॉलिज़्म भी स्थिर हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप सुबह में जल्दी नाश्ता करें।

कैलोरीज कम लें

अपने नाश्ते में शुगर फ्री या कम चीजों का सेवन करें। इससे एक्स्ट्रा कैलोरीज गेन होने का जोखिम नहीं रहता है। वजन घटाने के लिए दिनभर खाने में कम कैलोरी का सेवन करें। जबकि सुबह के नाश्ते में दिनभर का केवल 30 प्रतिशत कैलोरीज लें।

प्रोटीन शामिल करें

प्रोटीन के सेवन से हर समय खाने की आदत से निजात मिलता है। इसके सेवन से पेट हर समय भरा महसूस होता है। इसका मुख्य स्त्रोत ऊर्जा है। इसके लिए अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त चीज़ें जैसे अंडे, दही, नट्स और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें।

फाइबर युक्त चीज़ें अधिक खाएं  

सुबह के नाश्ते में फाइबर युक्त चीज़ें अधिक खाएं। फाइबर आंत में सही या गुड जीवाणुओं के विकास में मदद करता है, जिससे बार-बार खाने की समस्या से निजात मिलता है। इसके लिए अपने प्लेट में फाइबर युक्त फल और सब्जियां जरूर शामिल करें। रोजाना सुबह के नाश्ते में कम से कम 8 ग्राम फाइबर जरूर लें।

आवश्यक : स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अपनी प्राइवेसी पॉलीसी पर फेसबुक कर रहा काम
Next Article अमित अग्रवाल का नया संग्रह ब्रह्मांड से प्रेरित है

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?