अफगानिस्तान नें महिलाओं पर लगाया प्रतिबंध, मनावाधिकार आयोग ने कही बड़ी बात

विदेश- अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए जा रहे प्रतिबंध बेहद निंदनीय हैं। हर ओर अफगानिस्तान की आलोचना हो रही है। वहीं अब अफगानिस्तान को लेकर मानवाधिकार आयोग के प्रमुख ने टिप्पणी की है।
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख ने अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए जा रहे प्रतिबंध को चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा, तालिबानी शासकों द्वारा अफगानिस्तान की महिलाओं पर जो प्रतिबंध लगाए गए हैं उन्हें तुरंत वापस लेना चाहिए।
वहीं गैर सरकारी संगठन में महिलाओं को काम करने से रोकने का फैसला भयंकर परिणाम की ओर इशारा कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने आगे कहा, आप देश की आधी आबादी को समाज से बाहर करके देश का आर्थिक और सामाजिक विकास नहीं कर सकते हैं।
वहीं अफगानिस्तान में महिलाओं पर जो प्रतिबंध लगाए गए हैं। उनसे न सिर्फ अफगान के लोगों की समस्या बढ़ेगी अपितु इससे आप पड़ोस के देशों को भी प्रभावित होना पड़ सकता है।
अफगानिस्तान का यह फैसला की महिलाएं गैर सरकारी संगठनों में काम नहीं कर सकती। यह उनके घर की आय को प्रभावित करेगा और देश के विकास में सकारात्मक योगदान के अधिकार से उन्हें वंचित करेगा।