गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
अंतरराष्ट्रीय 08:18 am3 मिनट पठन समय

Iran-US Tension: ईरान-अमेरिका तनाव: पेज़ेश्कियान का बड़ा बयान, होर्मुज़ पर 6 शर्तें

Iran-US Tension: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने युद्ध के बीच महंगाई और चीजों की कमी से निपटने के लिए जनता को तैयार रहने को कहा। वहीं ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के लिए अमेरिका के सामने 6 शर्तें रखी हैं।

Kavya Bharadwaj (वरिष्ठ संवाददाता)

9 अगस्त 2026

Iran-US Tension: ईरान-अमेरिका तनाव: पेज़ेश्कियान का बड़ा बयान, होर्मुज़ पर 6 शर्तें

Iran-US Tension: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने युद्ध के बीच महंगाई और चीजों की कमी से निपटने के लिए जनता को तैयार रहने को कहा। वहीं ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के लिए अमेरिका के सामने 6 शर्तें रखी हैं।

तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने देश की जनता को युद्ध की मुश्किल परिस्थितियों के लिए तैयार रहने को कहा है। पेज़ेश्कियान ने कहा कि जब देश युद्ध की स्थिति में है, तो चीजों की कमी और महंगाई जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

ईरान की फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, पेज़ेश्कियान ने कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि अमेरिका और यूरोप में महंगाई बढ़े, लेकिन ईरान में, जो युद्ध लड़ रहा है, महंगाई न बढ़े—यह उम्मीद उनकी समझ से परे है।

उन्होंने कहा, “जब हम युद्ध में हैं, तो हमें चीजों की कमी का सामना करना पड़ेगा और हमें इसकी मुश्किलों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।”

‘जंग की मुश्किलों को स्वीकार करेंगे’

पेज़ेश्कियान ने कहा कि ईरान युद्ध से पीछे नहीं हटेगा और देश को इसके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि वह लड़ने से नहीं डरते और क्रांति के नेता जो भी फैसला करेंगे, वे उसके साथ अंत तक खड़े रहेंगे।

होर्मुज़ स्ट्रेट पर ईरान की 6 शर्तें

इस बीच, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहम्मद बग़र ज़ोलग़ाद्र ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट तब तक नहीं खोला जाएगा, जब तक अमेरिका ईरान की छह मांगों को पूरा नहीं करता।

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक, ईरान की मांगों में ईरान पर लगे प्रतिबंधों में ढील, युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई, ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी हटाना, ईरान के खिलाफ धमकियां रोकना और जब्त ईरानी संपत्तियों को मुक्त करना शामिल हैं।

ईरान की इन शर्तों से संकेत मिलता है कि अमेरिका और ईरान के बीच तत्काल समझौते की राह आसान नहीं होगी। होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने से क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

अध्यात्म

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

इस साल हरतालिका तीज 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर बन रहे अद्भुत महासंयोग से मेष, वृषभ, सिंह और धनु राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।

13 सित॰ 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow Cyber Fraud: क्या है डिजिटल अरेस्ट और टेरर फंडिंग का वो खेल, जिसमें लखनऊ के रिटायर्ड अफसर ने गंवाए 19 लाख

लखनऊ में साइबर ठगों ने परिवहन विभाग के एक रिटायर्ड अधिकारी को पुलवामा आतंकी हमले और पाकिस्तान टेरर फंडिंग का डर दिखाकर 19 लाख रुपये ठग लिए हैं।

13 सित॰ 2026