गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
राष्ट्रीय 08:33 am3 मिनट पठन समय

Jairam Ramesh: जयराम रमेश का PM मोदी पर हमला, ‘दिमागी नक्सल’ टिप्पणी को बताया हताशा का संकेत

Jairam Ramesh: PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तीखा हमला बोला। जानिए उन्होंने प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर क्या कहा।

Mayank Gaur (वरिष्ठ संवाददाता)

15 अगस्त 2026

Jairam Ramesh: जयराम रमेश का PM मोदी पर हमला, ‘दिमागी नक्सल’ टिप्पणी को बताया हताशा का संकेत

Jairam Ramesh: PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तीखा हमला बोला। जानिए उन्होंने प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर क्या कहा।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से दिए गए संबोधन में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर सवाल उठाए और इसे उनकी राजनीतिक हताशा का संकेत बताया।

जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले अपने राजनीतिक विरोधियों को ‘अर्बन नक्सल’ कहते थे और अब ‘दिमागी नक्सल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन मुद्दों को सरकार के आलोचक उठाते हैं, बाद में उन्हीं मुद्दों पर सरकार कदम उठाती दिखाई देती है।

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए उन्हें “Master Abuser in Entire Political Science” तक कह दिया।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लंबे समय तक माओवादी विचारधारा वाले लोगों ने सत्ता के गलियारों और सरकारी समितियों में प्रभाव बनाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हथियारबंद नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देश को इस गंभीर खतरे से मुक्त कराने में सफलता हासिल की है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि “हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन ये दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं।” उन्होंने देशवासियों से ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करने की अपील की।

प्रधानमंत्री की इसी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जयराम रमेश के बयान ने इस मुद्दे को एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

अध्यात्म

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

इस साल हरतालिका तीज 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर बन रहे अद्भुत महासंयोग से मेष, वृषभ, सिंह और धनु राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।

13 सित॰ 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow Cyber Fraud: क्या है डिजिटल अरेस्ट और टेरर फंडिंग का वो खेल, जिसमें लखनऊ के रिटायर्ड अफसर ने गंवाए 19 लाख

लखनऊ में साइबर ठगों ने परिवहन विभाग के एक रिटायर्ड अधिकारी को पुलवामा आतंकी हमले और पाकिस्तान टेरर फंडिंग का डर दिखाकर 19 लाख रुपये ठग लिए हैं।

13 सित॰ 2026