गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
लाइफस्टाइल 06:39 pm3 मिनट पठन समय

Mango Pickle Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट आम का अचार, इन आसान टिप्स से महीनों तक नहीं होगा खराब

भारतीय खाने में आम का अचार स्वाद का ऐसा तड़का है, जो साधारण भोजन को भी खास बना देता है। दाल-चावल, पराठा, पूरी या रोटी के साथ इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है।

a

admin (Editor in Chief)

5 जुलाई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
Mango Pickle Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट आम का अचार, इन आसान टिप्स से महीनों तक नहीं होगा खराब

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

भारतीय खाने में आम का अचार स्वाद का ऐसा तड़का है, जो साधारण भोजन को भी खास बना देता है। दाल-चावल, पराठा, पूरी या रोटी के साथ इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। लेकिन कई बार घर पर बनाया गया अचार कुछ ही दिनों में खराब होने लगता है या उसमें फंगस लग जाती है। यदि अचार बनाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए, तो यह लंबे समय तक सुरक्षित और स्वादिष्ट बना रह सकता है।

अच्छी गुणवत्ता वाले कच्चे आम चुनें

स्वादिष्ट और टिकाऊ अचार बनाने के लिए सबसे पहले ताजे और सख्त कच्चे आम का चयन करें। आम को अच्छी तरह धोने के बाद साफ कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें। ध्यान रखें कि आम पर जरा भी नमी न हो, क्योंकि यही अचार खराब होने की सबसे बड़ी वजह बनती है।

इसके बाद आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उन पर थोड़ा नमक छिड़क दें और कुछ घंटों तक धूप में रखें। इससे आम का अतिरिक्त पानी निकल जाता है, जिससे अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।

मसालों का सही संतुलन बढ़ाएगा स्वाद

आम के टुकड़ों में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, मेथी दाना, कलौंजी, धनिया पाउडर, हींग, नमक और स्वादानुसार गरम मसाला मिलाएं। सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर टुकड़ा समान रूप से मसालों से ढक जाए। सही मात्रा में मसाले अचार का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ाते हैं।

सरसों का तेल है सबसे जरूरी

आम के अचार में सरसों का तेल न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव का भी काम करता है। तेल को पहले अच्छी तरह गर्म करें और पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही मसालेदार आम में मिलाएं। इससे अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और उसका स्वाद भी बेहतर हो जाता है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

अचार को अधिक समय तक सुरक्षित रखने के लिए चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं। तैयार अचार को हमेशा साफ और पूरी तरह सूखे कांच के जार में भरें। जार का ढक्कन अच्छी तरह बंद रखें और उसे नमी वाली जगह पर रखने से बचें।

अचार तैयार होने के बाद करीब 10 दिनों तक इसे रख दें। इस दौरान बीच-बीच में केवल सूखे और साफ चम्मच से हल्का-सा चलाते रहें ताकि मसाले और तेल अच्छी तरह मिलते रहें। लगभग 10 दिन बाद अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा और समय के साथ इसका स्वाद और भी निखर जाएगा।

अचार को खराब होने से बचाने के आसान टिप्स

  • अचार बनाते समय पानी या नमी बिल्कुल न रहने दें।
  • हमेशा सूखे और साफ बर्तनों का इस्तेमाल करें।
  • कांच के जार का उपयोग करें और उसे अच्छी तरह बंद रखें।
  • अचार निकालते समय केवल सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें।
  • जार को धूप या नमी वाली जगह पर रखने से बचें।

इन आसान उपायों को अपनाकर आप घर पर ऐसा आम का अचार तैयार कर सकते हैं, जो लंबे समय तक ताजा, स्वादिष्ट और सुरक्षित बना रहेगा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारीउत्तराखंड

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

देहरादून:  चीनी के बढ़ते मूल्यों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकार

1 सित॰ 2026
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देशउत्तराखंड

संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

चिकित्सालयों में दवाओं, जांच सुविधाओं और चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देहरादून:  आगामी दिनों में संभावित संक्रामक बीमारियों ए

1 सित॰ 2026