राष्ट्रीयबाढ़ के कारण असम के काजीरंगा पार्क में 116 जानवरों की मौत,...

बाढ़ के कारण असम के काजीरंगा पार्क में 116 जानवरों की मौत, 143 बचाए गए

[object Promise]

गुवाहाटी । असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 90 प्रतिशत से अधिक भूमि और वन क्षेत्र बारिश के पानी से भर गए और डूबने या वाहन की चपेट में आने के कारण अब तक कम से कम 116 जंगली जानवर जान गंवा चुके हैं, जबकि 143 जानवरों को बचाया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार यह जानकारी दी। वन विभाग और काजीरंगा पार्क के अधिकारियों ने कहा कि कई बाघ और गैंडे अपने आवासों में बाढ़ के कारण भटककर आसपास के गांवों और ऊंचे स्थानों पर चले गए।

पार्क और असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों ने कहा कि पार्क का 430 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का 90 प्रतिशत हिस्सा अब बाढ़ से प्रभावित है। काजीरंगा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार, 11 गैंडे, 88 पाढ़ा, सात जंगली सूअर, चार जंगली भैंस, दो बारहसिंगा, दो साही और एक सांभर और एक अजगर अब तक बाढ़ के पानी में डूबकर या राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर वाहनों की चपेट में आकर मरे हैं।

बचाए गए जानवरों में से 110 पाढ़ा, चार बाघ, दो गैंडे, 17 अजगर और तीन कछुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि 16 पाढ़ा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 117 जानवरों को इलाज के बाद वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

पार्क के निदेशक पी. शिवकुमार ने कहा कि पार्क क्षेत्रों में बढ़ते जल स्तर ने तीन बाघों को कंडोलिमारी गांव और आसपास के क्षेत्रों में भटकने के लिए मजबूर किया था।

शिवकुमार ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “इसके बाद, बाघों को पहले ही पार्क क्षेत्र में वापस खदेड़ दिया गया है। पूरे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जानवरों की देखभाल के लिए सभी प्रयास किए गए हैं।”

1908 में बना काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 2,200 से अधिक एक सींग वाले भारतीय गैंडों का घर है, जो दुनिया की कुल आबादी का लगभग दो-तिहाई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories