राष्ट्रीयCBI जांच का 11वां दिन , रिया चक्रवर्ती से आज भी होगी...

CBI जांच का 11वां दिन , रिया चक्रवर्ती से आज भी होगी पूछताछ

मुंबई, एजेंसियां। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) आज लगातार चौथे दिन मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। इस बीच गोवा का होटल व्यवसायी गौरव आर्या प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंच गया है। सुशांत मामले में मनी लांड्रिंग की जांच कर रही ईडी की टीम ने पूछताछ के लिए आर्या को समन भेजा था। इसके बाद ही वह यहां पहुंचा है। आर्या ने कहा है कि सुशांत मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। मुंबई रवाना होने से पहले गोवा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सुशांत से कभी नहीं मिला। हालांकि मैं रिया से 2017 में मिला था।

CBI जांच का 11वां दिन , रिया चक्रवर्ती से आज भी होगी पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआइ आज लगातार चौथे दिन मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। इस बीच गोवा का होटल व्यवसायी गौरव आर्या ईडी के कार्यालय पहुंत गया है।

बता दें कि रिया से रविवार को लगातार तीसरे दिन नौ घंटे तक पूछताछ चली। इस दौरान रिया से सीबीआइ ने सुशांत के ट्रिटमेंट और दवाओं सहित कई अन्य चीजों को लेकर पूछताछ हुई। इसके अलावा उससे ड्रग वाले चैट को लेकर भी पूछताछ हुई। रिया ने इन सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए। मामले में आज जांच का 11वां दिन है। सीबीआइ ने रिया से शनिवार को सात घंटे और शुक्रवार को 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा सीबीआइ रिया के भाई शौविक  चक्रवर्ती सुशांत के निजी स्टाफ नीरज सिंह, दीपेश सावंत, उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी और अन्य से भी पूछताछ कर चुकी है।

सुशांत के इलाज के बारे में अधिक जानकारी चाहती है सीबीआइ

सीबीआइ के एक सूत्र ने कहा कि सीबीआइ की टीम सुशांत के इलाज के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहती है। जांच एजेंसी जानना चाहती है उन्हें कौन सी दवा दी जा रही थी और कब से उनका इलाज हो रहा था। जब ट्रिटमेंटऔर दवाओं के बारे में सवाल पूछा गया था, तो रिया ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए।

ड्रग्स के सावल पर सहज नहीं दिखी रिया

सुशांत की समस्याओं और चैट में ड्रग्स के बारे में बातचीत को लेकर सवाल करने पर भी रिया सहज नहीं दिखी। सूत्र ने कहा कि सुशांत के कथिततौर पर उनके परिवार से दूर रखने और घर पर व्यक्तिगत स्टाफ को बदलने के कारणों बारे में भी उससे पूछताछ की गई। सीबीआइ की टीम अब तक दो बार कूपर अस्पताल, सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट और वाटरस्टोन रिसोर्ट का दौरा कर चुकी है। टीम ने इस मामले से संबंधित सभी दस्तावेज मुंबई पुलिस से एकत्र कर लिए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories